प्राथमिक विद्यालय निपराज की बाउंड्री टूटी, परिसर में गंदगी का अंबार

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत निपराज ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी कई स्थानों पर टूटी हुई है। इसके कारण स्कूल परिसर में छुट्टा मवेशी और आवारा कुत्ते प्रवेश कर जा रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और गंदगी भी फैल रही है। टूटी हुई चहारदीवारी के कारण ग्रामीण भी आसानी से स्कूल परिसर में आ-जा रहे हैं। वहीं, पढ़ने वाले बच्चे भी बिना रोक-टोक के स्कूल से बाहर निकल जाते हैं। छुट्टा मवेशियों के प्रवेश से बच्चों का ध्यान बंटता है, जबकि आवारा कुत्तों के भौंकने और काटने का डर बना रहता है। विद्यालय परिसर में चारों ओर घास-फूस उग गई है और फटे कागज बिखरे पड़े हैं। इससे स्कूल की सुंदरता प्रभावित हो रही है और परिसर में कूड़े-करकट का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि चहारदीवारी की मरम्मत करा दी जाए और मुख्य गेट से ही आवागमन सुनिश्चित हो, तो इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। उन्होंने स्कूल परिसर की साफ-सफाई की भी मांग की है, ताकि विद्यालय का वातावरण बेहतर हो सके। रविंदर, मुरली, कमला, प्रेम, संजय, मनोज और विक्रम सहित कई ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए स्कूल की टूटी बाउंड्री को ठीक कराने की मांग की है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *