BOKARO

एक नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन

एक नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो। स्टील प्लांट से अक्टूबर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 24 कर्मियों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं तथा सेवानिवृत्ति उपरांत जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के उद्देश्य से दिनांक 09 अक्टूबर को मानव संसाधन विभाग के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में “एक नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन – अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा नई मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया। उप महाप्रबंधक (वित्त…
Read More
बीएसएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के तहत बोकारो प्राइवेट आईटीआई में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

बीएसएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के तहत बोकारो प्राइवेट आईटीआई में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

बोकारो।बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा आज दिनाँक 08 अक्टूबर  को बोकारो प्राइवेट आईटीआई, में “सामूहिक सतर्कता व्यक्तिगत ईमानदारी से अधिक प्रभावशाली है” विषय पर एक         वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सतर्कता जागरूकता        सप्ताह-2025 के उपलक्ष्य में चल रहे तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता में कुल 17 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से सामूहिक सतर्कता तथा व्यक्तिगत ईमानदारी के महत्व पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए. इस अवसर पर  दिव्यांशु पंत, सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता),  पंकज कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) तथा श्रीमती तनु प्रिया, वरिष्ठ प्रबंधक (एमएम- मार्केटिंग) उपस्थित रहीं. प्रतियोगिता का मूल्यांकन सुश्री तनु प्रिया एवं श्री एस.बी. वी. पांडेय, प्राचार्य (बीपीआईटीआई) द्वारा किया…
Read More
बी एस एल के चिकित्सा और सुरक्षा विभाग में 08 पदाधिकारीयों ने दिया योगदान

बी एस एल के चिकित्सा और सुरक्षा विभाग में 08 पदाधिकारीयों ने दिया योगदान

बोकारो।6 अक्टूबर को बी एस एल के चिकित्सा और सुरक्षा विभाग में पदस्थापित 08 पदाधिकारियों के लिए मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में एक सप्ताह का लोकल इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ  किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं  विकास) सुश्री नीता बा उपस्थित थीं. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री नीता बा ने सुरक्षा शपथ के बाद सभी पदाधिकारीयों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए बोकारो स्टील प्लांट में उनका स्वागत किया और बदलते तकनीकी परिवेश के अनुसार पदाधिकारीयों को अपनी दक्षता को बढाने हेतु प्रेरित किया. धन्यवाद ज्ञापन देते हुए श्री एस. एन मिश्रा  सहायक…
Read More
सेल ने स्वदेशी स्टील से आईएनएस आन्द्रोत को दी मजबूती,भारत की समुद्री आत्मनिर्भरता को  दे रहा है नई ताकत

सेल ने स्वदेशी स्टील से आईएनएस आन्द्रोत को दी मजबूती,भारत की समुद्री आत्मनिर्भरता को  दे रहा है नई ताकत

बोकारो।देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात निर्माता और महारत्न कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने आईएनएस आन्द्रोत के लिए विशेष ग्रेड स्टील की पूरी ज़रूरत की आपूर्ति की है, जिसे आज 6 अक्टूबर, 2025  को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। यह भारत की नौसेना के आधुनिकीकरण की दिशा में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। आईएनएस आन्द्रोत, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) श्रृंखला का दूसरा युद्धपोत है। इस श्रृंखला का पहला शैलो वॉटर क्राफ्ट आईएनएस अर्नाला था, जिसे 18 जून 2025 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।  सेल  ने उल्लेखनीय योगदान देते हुए, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) द्वारा निर्मित आठ एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) युद्धपोतों - जिसमें INS अर्नाला…
Read More
सेल-एमटीआई और आईआईएम जम्मू ने भविष्य के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

सेल-एमटीआई और आईआईएम जम्मू ने भविष्य के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

बोकारो।स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने अपने प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (एमटीआई) के जरिये भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते का उद्देश्य कार्यपालक शैक्षिक कार्यक्रम के जरिये भविष्य के लिए नेतृत्व को तैयार करना है। इस समझौता ज्ञापन पर सेल के इस्पात भवन, नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट ऑफिस में 29 सितंबर, 2025 को हस्ताक्षर किए गए। बदलते व्यावसायिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए,  सक्षम लीडर्स तैयार करने की सेल की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, यह समझौता संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने, सर्वोत्तम वैश्विक प्रणालियों को अपनाने और नेतृत्व उत्कृष्टता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के…
Read More
बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-5 स्थित  हटिया में सार्वजनिक पेयजल सुविधा का उद्घाटन

बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-5 स्थित  हटिया में सार्वजनिक पेयजल सुविधा का उद्घाटन

बोकारो ।स्टील प्लांट की जन कल्याणकारी पहल के तहत बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-5 स्थित  हटिया में आम जनता के लिए सार्वजनिक पेयजल सुविधा का शुभारंभ आज दिनाँक 29 सितंबर को नगर सेवा  विभाग के मुख्य महाप्रबंधक कुंदन कुमार द्वारा किया गया. इस अवसर पर नगर सेवा  विभाग के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिंह, लम्बोदर उपाध्याय, कवितेश कुमार, राजुल हरकेर्णी, आलोक चावला एवं उप महाप्रबंधक संदीप कुमार के साथ वरीय अधिशासी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. यह नई पेयजल सुविधा क्षेत्र वासियों को स्वच्छ और साफ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में बोकारो स्टील प्लांट का एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.
Read More
बीएसएल के बिशुनपुर पंचायत में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत मेडिकल स्क्रीनिंग और पोषण जागरूकता शिविर का आयोजित

बीएसएल के बिशुनपुर पंचायत में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत मेडिकल स्क्रीनिंग और पोषण जागरूकता शिविर का आयोजित

बोकारो।बीएसएल के सीएसआर विभाग और बीजीएच की संयुक्त पहल में 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत मेडिकल स्क्रीनिंग और पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन बीएसएल के परिक्षेत्रीय गांव गोड़ाबाली (दक्षिण) बिशुनपुर  पंचायत के सामुदायिक हॉल में आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम दिनाँक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान"  के बैनर तले केंद्र सरकार की पहल की श्रृंखला का एक हिस्सा है. इस शिविर के दौरान महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य के लिए बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, ऊंचाई, वजन, बीएमआई इंडेक्स, डेंटल हाइजीन की जांच की गई. कार्यक्रम में बीजीएच के प्रभारी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.बी करुणामय, एवं डॉ. इंद्रनील चौधरी…
Read More
बीएसएल के सीएसआर विभाग तथा एमईपीएल के द्वारा परिधीय गाँव के युवाओं को नि: शुल्क प्रशिक्षण

बीएसएल के सीएसआर विभाग तथा एमईपीएल के द्वारा परिधीय गाँव के युवाओं को नि: शुल्क प्रशिक्षण

बोकारो । बीएसएल के सीएसआर विभाग के तत्वावधान में महेंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड (एमईपीएल)  द्वारा सरकारी और निजी संगठनों में भर्ती हेतु  विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 03 बैच में  परिधीय क्षेत्रों के लगभग 300 लाभार्थियों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने की शुरुआत 27 सितम्बर को महेंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड सेंटर, चास में हुई. उद्घाटन कार्यक्रम में  बीएसएल के अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा)  सुरेश रँगानी एवं अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी के साथ सीएसआर विभाग के महाप्रबंधक बी बनर्जी एवं महेंद्रा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड (एमईपीएल) के प्रतिनिधि उपस्थित थे. ज्ञातव्य है कि बीएसएल के सीएसआर के तहत विगत 23.06.2025 को सीएसआर विभाग और…
Read More
बी एस एल के राजभाषा विभाग के द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

बी एस एल के राजभाषा विभाग के द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

बोकारो। बी एस एल के राजभाषा विभाग के द्वारा आज दिनांक 27 सितम्बर को राजभाषा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र के मिनी ऑडिटोरियम में गैर संकार्य समूह के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडली द्वारा किया जाएगा तथा विजेताओं को राजभाषा पखवाड़ा 2025 के समापन समारोह में पुरस्कृत किया गाएगा. इस कार्यक्रम का आयोजन राजभाषा विभाग के आलोक कुमार, उपमहाप्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी, (संपर्क एवं प्रशासन) एवं मानस चन्द्र रजवार, सहायक प्रबंधक (संपर्क…
Read More
बीएसएल द्वारा सेक्टर 12 में स्वच्छता अभियान आयोजित

बीएसएल द्वारा सेक्टर 12 में स्वच्छता अभियान आयोजित

बोकारो। भारत सरकार की “स्वच्छता ही सेवा” पहल के अंतर्गत स्वच्छोत्सव 2025 के तहत बोकारो इस्पात संयंत्र के विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत सेक्टर 12 क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को नियमित रूप से डस्टबिन का उपयोग करने और अपने आसपास सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। सेक्टर 12 हाटिया मार्केट क्षेत्र में माइकिंग के माध्यम से निवासियों और दुकानदारों से अपील की गई कि वे सड़क या खुले स्थानों पर…
Read More