BOKARO

बीएसएलमेंसुरक्षाजागरूकताहेतुसघनअभियान

बीएसएलमेंसुरक्षाजागरूकताहेतुसघनअभियान

बोकारो।कार्यस्थल में सुरक्षा मानकों और नियमों के अनुपालन के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान के साथ-साथ संयंत्र में सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को पुख्ता बनाने के प्रति बीएसएल प्रबंधन पूर्णत: प्रतिबद्ध है. सुरक्षा अभियंत्रण विभाग, विभागीय सुरक्षा अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष सहित शीर्ष प्रबंधन भी बारीकी से हर सुरक्षा पहलु की समीक्षा कर रही है, साथ ही पीपीई किट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल और कर्मियों के सुरक्षा प्रशिक्षण पर फोकस किया जा रहा है. संयंत्र के विभिन्न शॉप्स में सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश, एसओपी  इत्यादि भी पोस्टर -नर के माध्यम से प्रमुखता से प्रदर्शित किए जा रहे हैं. सुरक्षा के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस के इस अभियान के तहत संयंत्र परिसर के अंदर सड़क सुरक्षा के प्रति कर्मियों को जागरूक करने तथा रोको- टोको जैसी गतिविधियों का भी नियमित रूप से आयोजन किया जा रहा है.  इस श्रृंखला में एसएमएस-2 एंड सीसीएस विभाग में सीजीएम श्री डी के सक्सेना की अगुवाई में विभागीय सुरक्षा टीम द्वारा कर्मियों को सड़क सुरक्षा के प्रति अवगत कराया गया. सभी उपस्थित कर्मियों ने इस अभियान को सफल बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और सुरक्षा संदेश दूसरों तक भी पहुंचाने का संकल्प लिया.   
Read More
बीएसएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह -2025 की शुरुआत

बीएसएल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह -2025 की शुरुआत

बोकारो। इस वर्ष 27 अक्टूबर से 02 नवंबर, 2025 तक की अवधि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाई जा रही है. इस पृष्ठभूमि में बीएसएल के इस्पात भवन में आज दिनाँक 27 अक्टूबर को अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उदघाटन किया. इस अवसर पर अधिशासी निदेशक(माइंस)  विकास मनवटी , अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन)  सी आर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएँ)  अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन)  अनुप कुमार दत्त, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ बी बी करुणामय, मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ, श्री ज्ञानेश झा सहित मुख्य महाप्रबंधकगण एवं वरीय अधिशासी तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारम्भ पर सरदार वल्लभभाई पटेल को बीएसएल के वरीय अधिकारीयों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित…
Read More
बीएसएल के सिंटर प्लांट में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला का आयोजन

बीएसएल के सिंटर प्लांट में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला का आयोजन

बोकारो। स्टील प्लांट में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता पहल के तहत मानव श्रृंखला का आयोजन सिंटर प्लांट एवं सुरक्षा अभियंत्रण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सिंटर प्लांट के मुख्य मार्ग पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सुरक्षा संदेशों और नारों से युक्त तख्तियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट)  पी. चौधरी उपस्थित रहे। साथ में महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट–ऑपरेशन)  आई. मुखर्जी, महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट–मैकेनिकल)  अंशुमाली, महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट–इलेक्ट्रिकल) श्री राजेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा अभियंत्रण विभाग)  मनोज कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी,…
Read More
बीएसएल में 73 एसीटीटी ने दिया योगदान

बीएसएल में 73 एसीटीटी ने दिया योगदान

बोकारो । स्टील प्लांट  में योगदान देने वाले 73 एसीटीटी प्रशिक्षुओं के नए बैच के लिए 25 अक्टूबर को ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में इंडक्शन प्रोग्राम का पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण, मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) सुश्री नीता बा तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री प्रांजलि उपस्थित थीं। मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने प्रशिक्षुओं को सुरक्षा शपथ दिलाई।मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) सुश्री नीता बा ने स्वागत अभिभाषण में प्रशिक्षुओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए बोकारो स्टील…
Read More
बीएसएल में राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन के तहत तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बीएसएल में राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन के तहत तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो। स्टील प्लांट के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन के तहत तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग की मुख्य महाप्रबंधक सुश्री नीता बा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के सहायक महाप्रबंधक एवं लीड ट्रेनर शशांक शेखर ने राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन के महत्व एवं इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विदित है कि पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) द्वारा आयोजित 05 दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग…
Read More
बालको ने कार्यस्थल पर चलाया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

बालको ने कार्यस्थल पर चलाया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

आज की तेज़-रफ्तार दुनिया में भावनात्मक सुख-शांति अत्यंत आवश्यक - राजेश कुमार अक्सर कोई भी शुरुआती संकेतों के बारे में बात नहीं करता जैसे मनोदशा, ऊर्जा या ध्यान में सूक्ष्म बदलाव, जो किसी गहरी समस्या का संकेत हो सकते हैं - शोविनी खेर बालकोनगर । वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अतंर्गत मानसिक दृढ़ता, भावनात्मक संतुलन और कार्यस्थल पर जीवन की गुणवत्ता में सुधार हेतु जागरूकता एवं परामर्श सत्र आयोजित किए। इसके माध्यम से कंपनी ने कर्मचारियों के समग्र कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में 150…
Read More
मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में गैस सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में गैस सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो । मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन  ऑडिटोरियम में संयंत्र के विभिन्न विभागों के कुल 60 अधिकारी, कर्मचारीगण तथा निविदा कर्मियों के लिए सुरक्षा अभियंत्रण विभाग तथा ऊर्जा प्रबंधन विभाग के सहयोग से गैस सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सुरक्षा विभाग से सहायक महाप्रबंधक सुखदेव महतो, तथा ऊर्जा प्रबंधन विभाग से सहायक महाप्रबंधक बिनीत तिर्की उपस्थित थे। ऊर्जा प्रबंधन विभाग के सहायक महाप्रबंधक बिनीत तिर्की ने सभी प्रतिभागियों  का स्वागत किया तथा सुरक्षा शपथ दिलाई. तत्पश्चात गैस सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा स्टील प्लांट के लिए गैस के सुरक्षित उपयोग…
Read More
टी बी उन्मूलन अभियान में बीएसएल कर रही सक्रिय योगदान

टी बी उन्मूलन अभियान में बीएसएल कर रही सक्रिय योगदान

बोकारो । भारत सरकार के नेशनल ट्यूबरक्लोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम को बोकारो के परिक्षेत्रीय गाँवों में गति प्रदान करने के उद्देश्य के तहत बीएसएल के सीएसआर के तहत टी बी से पीड़ित मरीज़ों के लिए  एंटी टी बी किट का नि:शुल्क वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि टी बी उन्मूलन हेतु  बीएसएल और पीरामल स्वास्थ्य के बीच संपन्न समझौता ज्ञापन (एमओए) किया गया है जिसके तहत बोकारो के परिक्षेत्रीय यथा गाँव जैना, टांड बालीडीह, रितुडीह, डुमरो, खुटरी, टांड मनोहरपुर, बांसगोड़ा, तेतुलिआ इत्यादि में  एंटी टीबी किट का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है. इस विशेष अभियान में पीरामल स्वास्थ्य तथा जिला टी बी अधिकारी के माध्यम से…
Read More
बीएसएल द्वारा विस्थापित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग सुविधा

बीएसएल द्वारा विस्थापित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग सुविधा

बोकारो । इस्पात संयंत्र अपने परिधीय क्षेत्रों के स्थानीय एवं विस्थापित समुदायों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करते हुए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत महेन्द्रा एजुकेशन प्रा. लि. के साथ किए गए समझौते के अंतर्गत बोकारो के आसपास के क्षेत्रों के 300 युवाओं को बैंक, एसएससी, रेलवे सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं प्रतिष्ठित निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्ति हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान कर रहा है. अब तक इस कार्यक्रम के तहत तीन बैचों का संचालन प्रारंभ हो चुका है, जिनमें परिधीय क्षेत्रों के कुल100 विद्यार्थी शामिल हैं. इनमें 24 महिला अभ्यर्थियों की सहभागिता इस पहल को और भी सशक्त बना रही है. आने वाले…
Read More
बीएसएल द्वारा इस्पात भवन में कवि सम्मलेन का आयोजन

बीएसएल द्वारा इस्पात भवन में कवि सम्मलेन का आयोजन

बोकारो।इस्पात भवन में आज दिनाँक 9 अक्टूबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) सी.आर.के. सुधांशु के साथ संपर्क एवं प्रशासन विभाग के उप महाप्रबंधक आलोक कुमार, वरीय प्रबंधक श्रीमती विभा रानी, सहायक प्रबंधक श्री मानस चंद्र रजवार सहित वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.  इस अवसर पर स्थानीय  प्रतिष्ठित कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिन्दी भाषा की समृद्धि और साहित्य की विविधता को सशक्त रूप से दर्शाया.कवि सम्मेलन में  सुख नंदन सिंह 'सदय', भुटकुन झा,  विजय शंकर मल्लिक 'सुधापति', अरुण पाठक, डॉ आशा पुष्प, महाश्वेता, शैलजा झा, दीप्ति निशंक, नीलम झा,  रिंकू गिरि तथा डॉ रणजीत कुमार झा ने अपनी कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को भाव विभोर किया. उनकी रचनाओं ने राजभाषा हिन्दी की अभिव्यक्ति और साहित्यिक गरिमा को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं. मंच सञ्चालन  अरुण पाठक एवं कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन)  आलोक कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक  मानस चंद्र रजवार (संपर्क एवं प्रशासन) ने किया.
Read More