08
Dec
बोकारो । स्टील प्लांट में सुरक्षा संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जिम्मेदार कार्य प्रणालियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) श्री अनुप कुमार दत्त ने कोक ओवन विभाग का दौरा कर वहां कार्यरत कर्मचारियों तथा ठेका श्रमिकों के साथ सुरक्षा संवाद किया. कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) बी. के.सरतापे, मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी) भास्कर प्रसाद, महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी) के.एन. झा, महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी) अंजनी कुमार, महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी) आर.एन. बिश्वास, महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसी) सज्जाद अंसारी एवं उप महाप्रबंधक एवं विभागीय सुरक्षा अधिकारी (सीओ एवं सीसी) श्री एस.के. प्रधान, के साथ विभाग के कर्मचारी तथा…
