BOKARO

बीएसएल में पर्यावरण माह का समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए सम्मानित

बीएसएल में पर्यावरण माह का समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए सम्मानित

 बोकारो । स्टील प्लांट द्वारा 19 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक आयोजित पर्यावरण माह का समापन समारोह ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन्स) अनूप कुमार दत्त उपस्थित रहे. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (ईसीएस) राजीव श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया एवं पर्यावरण माह के अंतर्गत आयोजित विविध जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की. उल्लेखनीय है कि पर्यावरण माह के दौरान संयंत्र परिसर एवं बोकारो नगर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था. पर्यावरण माह की थीम “प्रदूषण निवारण, ऊर्जा दक्षता, प्राकृतिक…
Read More
बीएसएल में सेल के हेड ऑफ प्रोजेक्ट्स मीट का आयोजन,रणनीतिक विस्तार को गति देने पर जोर

बीएसएल में सेल के हेड ऑफ प्रोजेक्ट्स मीट का आयोजन,रणनीतिक विस्तार को गति देने पर जोर

बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में 19 से 20 दिसंबर 2025 तक आयोजित दो दिवसीय हेड ऑफ प्रोजेक्ट्स (एचओपी) मीट का शुभारंभ आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को बोकारो निवास में किया गया. इस उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन बोकारो स्टील प्लांट द्वारा किया जा रहा है, जिसमें सेल के कॉरपोरेट कार्यालय, एकीकृत इस्पात संयंत्रों, खदानों एवं विभिन्न इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया है. बैठक का उद्देश्य परियोजना क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना, महत्वपूर्ण बाधाओं का समाधान करना तथा सेल की रणनीतिक विस्तार योजनाओं को गति प्रदान करना है. कार्यक्रम के प्रारंभ में बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक (परियोजना)  अनिष सेनगुप्ता ने विभिन्न सेल इकाइयों का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिशासी निदेशकों का…
Read More
बीएसएल की बड़ी उपलब्धि:किल्न-3 का सफल लाइट अप

बीएसएल की बड़ी उपलब्धि:किल्न-3 का सफल लाइट अप

बोकारो । सेल (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए,  RMP विभाग के किल्न संख्या-3 का सफल लाइट अप किया। यह लाइट अप, किल्न की TRM और कैपिटल मरम्मत के बाद किया गया है, जो प्लांट की परिचालन क्षमता और विश्वसनीयता को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। किल्न-3 के लाइट अप का कार्य अधिशासी निदेशक (संकार्य)  प्रियरंजन और अधिशासी निदेशक (परिचालन) अनुप कुमार दत्त के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस कैपिटल रिपेयर के दौरान किल्न के शेल का मेंटेनेंस, गर्थ गियर का अनुरक्षण, और नई रिफ्रैक्टरी लाइनिंग स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। यह पूरी मरम्मत निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरी की गई, जो बीएसएल टीम के उच्च तकनीकी कौशल और कुशल परियोजना प्रबंधन का स्पष्ट प्रमाण है। परिचालन की निरंतरता: मरम्मत के कठिन दौर में भी, बीएसएल ने अन्य किल्न से चूने की आपूर्ति सुनिश्चित की, जिससे स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS) और सिंटर प्लांट को निर्बाध रूप से कच्चे माल की आपूर्ति जारी रही। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, रिफ्रैक्टरी के मुख्य महाप्रबंधक नागराजन श्रीकांथ और आरएमपी विभागाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह सहित प्लांट के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इनमें मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएँ),(आरएमएचपी),(सिंटर प्लांट),(अनुरक्षण),(सुरक्षा),(ईएमडी),(यांत्रिक),(रिफैक्टरी),एसएमएस न्यू),(आई & ए), और आरएमपी के सभी अधिकारी शामिल थे। यह सफल लाइट अप बीएसएल टीम के तकनीकी कौशल, कुशल योजना, और उत्कृष्ट समन्वय का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह उपलब्धि बोकारो स्टील प्लांट को उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने और प्लांट के उपकरणों की दीर्घकालिक कार्यक्षमता सुनिश्चित करने में मदद करेगी।
Read More
बीएसएल के आरएमपी विभाग में लाइम क्रशर यूनिट का शुभारंभ

बीएसएल के आरएमपी विभाग में लाइम क्रशर यूनिट का शुभारंभ

बोकारो । स्टील प्लांट ने रॉ मटेरियल प्रबंधन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आरएमपी विभाग के लाइम डिस्चार्ज परिसर में 100 टन प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता वाली लाइम क्रशर यूनिट की स्थापना की है। इस मशीन का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य)  प्रिय रंजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन)  अनूप कुमार दत्त भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (रिफ्रैक्टरी)  नागराजन श्रीकांत, महाप्रबंधक (आरएमपी)  मुकेश कुमार, उप महाप्रबंधक (आरएमपी)  अनुराग डे, उप महाप्रबंधक (आरएमपी)  समीर महापात्रा सहित आरएमपी विभाग एवं एफएसएनएल के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस…
Read More
बीएसएल में नई श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बीएसएल में नई श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बोकारो । स्टील प्लांट के यातायात विभाग में नई श्रम संहिताओं के संबंध में जागरूकता हेतु एक विशेष कार्यक्रम काआयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी  भरत प्रसाद ने श्रमिकोंके साथ संवाद स्थापित किया तथा नई श्रम संहिताओं से जुड़े प्रमुख प्रावधानों, कल्याणकारी लाभों और सामाजिक सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी साझा की. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक(यातायात)  मनोज कुमार ह्यांकी, महाप्रबंधक (यातायात)  राजेश कुमार, वरीय प्रबंधक(यातायात) ओम प्रकाश, वरीय प्रबंधक (यातायात) शैलेन्द्र कुमार, कनीय प्रबंधक(यातायात)  कपूर रंजन सहित विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में संविदा कर्मी उपस्थित थे.  श्रम प्रवर्तन अधिकारी  प्रसाद ने बताया कि नई श्रम संहिताएँ सभी श्रमिकों के…
Read More
एक नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन

एक नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो । स्टील प्लांट से दिसम्बर’2025 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं तथा सेवानिवृत्ति उपरांत जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के उद्देश्य से दिनांक 08 दिसम्बर को मानव संसाधन विभाग के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में “एक नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के आरंभ में वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन – अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) श्रीमती कल्पना ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा नई मेडिक्लेम योजना की जानकारी के साथ कार्यक्रम के प्रयोजन से सभी को अवगत कराया. उप महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) श्री अनुपम शी ने उपस्थित समूह…
Read More
बीएसएल के सीएसआर के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बीएसएल के सीएसआर के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बोकारो । स्टील प्लांट के सीएसआर के तहत परिधीय गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं इस्पात  संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के माध्यम से लगातार उपलब्ध कराई जा रही है. इसी कड़ी में रितुडीह, बांसगोड़ा, तांतरी ओर मानगो गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लगभग 380 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों द्वारा आवश्यक स्वास्थ्य जाँच और परामर्श प्रदान किया गया. आई स्क्रीनिंग के पश्चात 47 मरीजों को मोतियाबिंद सर्जरी के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में इलाज हेतु रेफर किया गया. इसके अतिरिक्त, झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सहयोग से 127 लोगों को एड्स (HIV/AIDS) रोग के संबंध में महत्वपूर्ण परामर्श…
Read More
बी एस एल में नव पंजीकृत क्वालिटी सर्किल टीमों के लिए प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बी एस एल में नव पंजीकृत क्वालिटी सर्किल टीमों के लिए प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो। बी एस एल में नव पंजीकृत क्वालिटी सर्किल टीमों के लिए "क्वालिटी सर्कल टूल्स" पर व्यापक प्रशिक्षण सत्र कार्यक्रम का आयोजन बिजनेस एक्सीलेंस विभाग के तत्वाधान में मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम में वर्क्स और नॉन-वर्क्स डिवीजन से लगभग 30 क्वालिटी सर्किल टीमों ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया. प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन महाप्रबंधक (बिजनेस एक्सीलेंस) श्री अमरेश सिन्हा ने किया. उन्होंने क्यूसी टूल्स के विभिन्न तकनीकी पहलूओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे "क्वालिटी सर्कल टूल्स" को रोजमर्रा की जिंदगी में लागू करके…
Read More
बीएसएल में “बहीखाता” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बीएसएल में “बहीखाता” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 बोकारो । स्टील प्लांट में व्यवसायिक उत्कृष्टता को और सुदृढ़ करने तथा प्रबंधकीय क्षमताओं को संगठनात्मक लक्ष्यों के अनुरूप विकसित करने के उद्देश्य से मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में 06 दिसंबर को “बहीखाता” नामक विशेष प्रशिक्षण श्रृंखला का शुभारंभ किया गया. यह श्रृंखला बीएसएल के फ्रंटलाइन एवं मिडिल (E0-E5) स्तर के अधिकारियों की वित्तीय एवं वाणिज्यिक दक्षता को सशक्त बनाने पर केंद्रित है. कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) सुश्री नीता बा द्वारा किया गया. इस अवसर पर महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) श्रीमती मीना मिश्रा ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बदलते औद्योगिक एवं व्यावसायिक परिवेश में वित्तीय जागरूकता तथा परिणाम-आधारित निर्णय…
Read More
तेनुघाट नहर की मरम्मत के दौरान जल संरक्षण की अपील

तेनुघाट नहर की मरम्मत के दौरान जल संरक्षण की अपील

बोकारो। जल संसाधन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा तेनुघाट नहर में आवश्यक मरम्मत कार्य 08 दिसंबर 2025 से 14 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा. इस दौरान तेनुघाट नहर से बोकारो स्टील प्लांट को मिलने वाली रॉ-वॉटर की आपूर्ति बाधित रहेगी. इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए  नगर में जलापूर्ति  सुचारु रूप से जारी रखने में सभी नगरवासियों से सहयोग की अपेक्षा है. विशेषकर नगरवासियों से अपील की जाती है कि वे 08 दिसंबर 2025 से 14 दिसंबर 2025 तक की अवधि के दौरान जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दें एवं पानी का उपयोग समझदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करें. जल का दुरुपयोग न करें, सभी नगरवासियों से पुन: सहयोग एवं जल संरक्षण की अपील है.
Read More