25
Aug
बोकारो / स्थानीय जनरल अस्पताल एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-4 स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बोकारो जनरल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) कुंदन कुमार तथा ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सुरेन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस विशेष शिविर में कुल 100 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था ताकि रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। विशेषज्ञों…
