09
Sep
बोकारो। बीएसएल में ठेकेदारों के बीच सुरक्षा के महत्व को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कॉन्ट्रैक्टर सेफ्टी मैनेजमेंट की एलिमेंट स्टीयरिंग कमेटी एवं कॉन्ट्रैक्टर मीट के अंतर्गत एक विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 09 सितम्बर 2025 को मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य सभागार में किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन बीएसएल के सुरक्षा अभियंत्रण विभाग द्वारा किया गया जिसमें संयंत्र के विभिन्न विभागों के लगभग 35 ठेकेदारों ने भाग लिया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) बी.के. सरतापे उपस्थित थे. इस अवसर पर महाप्रबंधक-प्रभारी (सुरक्षा) आनंद रौतेला, उप महाप्रबंधक (सुरक्षा) कुमार रजनीश, सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) ए.डी. रामटेके एवं…
