ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न 

क्विज प्रतियोगिता से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और वे शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक होंगे- प्रेम शंकर राम

NTPC

दुद्धी, सोनभद्र। ब्लॉक दुद्धी में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान/गणित विषय की ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई ।इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम 10 विजेताओं में कार्तिक कुमार (क. वि. विंढमगंज),पलक शर्मा (क. वि. दुद्धी) नवनीत कुमार (उ. प्रा. वि. धूमा),गुलनाज परवीन (क. वि. दीघुल),संध्या कुमारी (क. वि. जोरुखांड मध्य),प्रिंस कुमार (C.S. विंढमगंज), रागिनी कुमारी (C.S. विंढमगंज),सौम्या कुमारी (C.S. दीघुल),आयुष कुमार (C.S. गुलालझरिया),अवरोज फातिमा (C.S. दीघुल) शामिल रहे।कार्तिक कुमार एवं पलक शर्मा दोनों बच्चों ने 94 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने कहा कि बच्चों में प्रतियोगिता की स्वस्थ भावना का विकास होना चाहिए। क्विज प्रतियोगिता से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और वे शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक होंगे।इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, उनके सम्मानित शिक्षक गण, कक्ष निरीक्षक एवं कॉपी जांचकर्ता सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने हेतु सभी ए.आर.पी. गण एवं बी.आर.सी. स्टॉफ ने सहयोग किया।  इस अवसर पर एआरपी श्यामसुंदर,उज्ज्वल मौर्य,योगेन्द्र यादव,शिक्षक रामरक्षा, राजेश झा,जितेन्द्र चौबे, लल्लूराम,अवधेश कन्नौजिया, मुसईराम,धर्मेंद्र सिंह,विजय गुप्ता,बिहारी लाल,पीयूष,विवेक तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *