बारा । एनटीपीसी अंता द्वारा अपने नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति के अंतर्गत गरीब, वृद्ध, निःशक्त एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनटीपीसी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 40 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख अनिल बवेजा ने कहा कि एनटीपीसी सदैव सामाजिक सरोकारों के कार्यों में अग्रणी रही है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए 1 जनवरी 2026 को परियोजना के आसपास के क्षेत्रों में कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी एवं शीतलहर को देखते हुए यह पहल जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। एनटीपीसी समय-समय पर समाज के निःसहाय एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रही है। कंबल वितरण से लाभान्वित सभी व्यक्तियों ने एनटीपीसी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) विपिन देशमुख, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) दिलेर सिंह कुहाड़, उप महाप्रबंधक (सिविल) आशिष जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अम्बुज कुमार तथा वरिष्ठ प्रबंधक (पी एंड एस) श्रीमती मंजूष पिल्लै उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
