BILASPUR

एनटीपीसी सीपत में सीएसआर के तहत सब जूनियर बॉयज अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 का शुभारंभ

एनटीपीसी सीपत में सीएसआर के तहत सब जूनियर बॉयज अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 का शुभारंभ

विलासपुर।एनटीपीसी सीपत में सीएसआर के तहत 10 अक्टूबर 2025 को सब जूनियर बॉयज अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 का शुभारंभ किया गया। यह चार दिवसीय चैंपियनशिप 10 से 13 अक्टूबर 2025 तक चलेगी, जिसका उद्घाटन कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पाण्डेय द्वारा किया गया। इस चैंपियनशिप में दुर्ग, रायपुर और नारायणपुर जिलों के कुल 54 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इन प्रतिभागियों में से 30 चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए 14 से 23 अक्टूबर 2025 तक कोचिंग कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें चयनित खिलाड़ियों को फुटबॉल किट, आवास, भोजन…
Read More
एनटीपीसी कोलडैम ने आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रदान किए गैस चूल्हे

एनटीपीसी कोलडैम ने आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रदान किए गैस चूल्हे

विलासपुर।एनटीपीसी कोलडैम द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यों के अंतर्गत दिनांक 8 अक्तूबर 2025 को हरनोड़ा सर्कल में पोषण माह कार्यक्रम के दौरान 24 आंगनवाड़ी केंद्रों को गैस चूल्हे प्रदान किए गए। गैस चूल्हों का वितरण एनटीपीसी कोलडैम की अपर महाप्रबंधक (मा. सं.) सुश्री सुगाता दासगुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) डॉ. अंजुला अग्रवाल, सहायक प्रबंधक पूरन सिंह तथा सीएसआर विभाग के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश से सीडीपीओ सदर सत्या ठाकुर एवं हरनोड़ा सर्कल सुपरवाइजर भट्टी देवी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल…
Read More
सीवीओ,कोल इंडिया ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने किया दीपका क्षेत्र का दौरा

सीवीओ,कोल इंडिया ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने किया दीपका क्षेत्र का दौरा

एसईसीएल दौरे के दूसरे दिन कोल इंडिया सीवीओ ने किया दीपका खदान का दौरा, मेगप्रोजेक्ट्स के अधिकारियों से सतर्कता पर किया संवाद विलासपुर।एसईसीएल दौरे के दूसरे दिन 7 अक्तूबर 2025 को कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO)  ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने दीपका क्षेत्र का दौरा किया।   त्रिपाठी ने क्षेत्र के प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की और तत्पश्चात माइन व्यू पॉइंट का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने क्षेत्र की विस्तृत माइन योजना के माध्यम से चल रहे खनन कार्यों एवं भावी योजनाओं की समीक्षा की। “एक पेड़ माँ के नाम” एवं “एक पेड़ सतर्कता के नाम” अभियान के अंतर्गत,…
Read More
जो जीता वही कोल इंडियन –सीवीओ कोल इंडिया  ब्रजेश कुमार त्रिपाठी

जो जीता वही कोल इंडियन –सीवीओ कोल इंडिया  ब्रजेश कुमार त्रिपाठी

दो दिवसीय दौरे पर एसईसीएल पहुंचे मुख्य सतर्कता अधिकारी, कोल इंडिया  ब्रजेश कुमार त्रिपाठी विलासपुर।कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO)  ब्रजेश कुमार त्रिपाठी अपने दो दिवसीय एसईसीएल दौरे के पहले दिन बिलासपुर स्थित एसईसीएल मुख्यालय पहुंचे।  आज संध्या एसईसीएल मुख्यालय स्थित औडीटोरियम में श्री त्रिपाठी द्वारा सतर्कता पर एक विशेष व्याख्यान दिया गया। एसईसीएल कर्मियों को संबोधित करते हुए  त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र के विकास में हर कोल इंडियन का महत्वपूर्ण योगदान है। कहा जाता है कि जो जीता वही सिकंदर लेकिन मैं कहना चाहूँगा कि जो जीता वही कोल इंडियन। आप सभी की मेहनत का ही…
Read More
एसईसीएल मुख्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया

एसईसीएल मुख्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया

विलासपुर।एसईसीएल इंदिरा विहार डिस्पेंसरी में प्रमुख (चिकित्सा सेवाएँ) डा. श्रुतिदेव मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. अरिहंत जैन के विशिष्ट आतिथ्य, एसईसीएल मुख्यालय  के सभी चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ, समस्त कर्मचारियों एवम स्टाफ की उपस्थिति  में “थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट” थीम पर “विश्व फार्मासिस्ट दिवस” मनाया गया । कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथि दवारा भगवान धन्वन्तरी चित्र के समीप दीप-प्रज्ज्वलन किया गया उपरान्त समस्त उपस्थितों फूलमाला, पुष्प अर्पण किये पश्चात मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथि का आत्मीय स्वागत किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि  प्रमुख (चिकित्सा सेवाएँ) डा. श्रुतिदेव मिश्रा…
Read More
एनटीपीसी कोलडैम में गांधी जयंती के साथ स्वच्छता पखवाड़ा संपन्न

एनटीपीसी कोलडैम में गांधी जयंती के साथ स्वच्छता पखवाड़ा संपन्न

विलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  सुभाष ठाकुर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी, सीआईएसएफ के जवान एवं संगिनी संघ की सदस्याओं ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी जयंती का यह अवसर, एनटीपीसी कोलडैम में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के सफल समापन का प्रतीक भी रहा। इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीएवी स्कूल…
Read More
एनटीपीसी सीपत ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन, स्वच्छता का दिया संदेश

एनटीपीसी सीपत ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन, स्वच्छता का दिया संदेश

विलासपुर। एनटीपीसी सीपत में 02 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख  विजय कृष्ण पाण्डेय के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसका उद्देश्य स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान स्वच्छ भारत के प्रति जागरूकता और संदेश का प्रसार करना था। प्रभात फेरी के पश्चात् टाउनशिप परिसर में आयोजित समारोह में परियोजना प्रमुख ने दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित जनों को स्वच्छता शपथ दिलाई। अपने संबोधन में  पाण्डेय ने गांधीजी…
Read More
एसईसीएल मुख्यालय में 156वीं गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि 

एसईसीएल मुख्यालय में 156वीं गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि 

स्वच्छता शपथ के साथ मनाया गया स्वच्छ भारत उत्सव विलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर के नेहरू शताब्दी नगर स्थित गांधी उद्यान में पूज्य बापू महात्मा गाँधी के 156 वीं जयंती के अवसर पर मुख्य अथिति अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक  हरीश दुहन, निदेशक(एचआर)  बिरंची दास, निदेशक तकनीकी(योजना एवं परियोजना )  आर.सी.महापात्रा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी,  हिमांशु जैन, विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में गांधी जी की प्रतिमा पर फूलमाला, पुष्प अर्पित कर आदरांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीएमडी एसईसीएल द्वारा उपस्थितों को स्वच्छता शपथ दिलाया गया ।  विदित हो कि एसईसीएल द्वारा विशेष अभियान 5.0 के प्रारम्भिक चरण…
Read More
एनटीपीसी कोलडैम में रक्तदान शिविर का आयोजन

एनटीपीसी कोलडैम में रक्तदान शिविर का आयोजन

विलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम स्थित धन्वंतरि अस्पताल में 1 अक्टूबर 2025 को रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जो भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है और जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के माध्यम से परिवारों को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख,  सुभाष ठाकुर एवं संगिनी संघ की अध्यक्षा, श्रीमती रेखा ठाकुर ने रक्तदान कर उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे अन्य लोगों को भी रक्तदान करने की प्रेरणा मिली| शिविर में एनटीपीसी के कर्मचारी, सीआईएसएफ के जवान तथा आसपास की स्थानीय समुदाय के सदस्य बड़ी…
Read More
एनटीपीसी कोलडैम में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन के साथ हिंदी पखवाड़े का समापन

एनटीपीसी कोलडैम में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन के साथ हिंदी पखवाड़े का समापन

विलासपुर।एनटीपीसी कोलडैम में 14 सितम्बर 2025 से आरंभ हुए हिंदी पखवाड़े का सफल समापन 29 सितम्बर को भव्य अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन के साथ हुआ। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  सुभाष ठाकुर एवं संगिनी संघ की अध्यक्षा श्रीमती रेखा ठाकुर ने मानव संसाधन प्रमुख  उमेश कुमार, सभी विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में देश के प्रख्यात कवि — शंभू शिखर, गजेन्द्र प्रियांशु, राजेंद्र चेतन, चेतन चर्चित और राजेश अग्रवाल — ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। कवियों ने अपने हास्यपूर्ण अंदाज़ से पूरे माहौल को हँसी-खुशी से…
Read More