26
Jan
विलासपुर। एनटीपीसी सीपत में दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं मुख्य अतिथि स्वपन कुमार मंडल द्वारा तिरंगा ध्वज फहराया गया। ध्वज फहराने के पश्चात् बाल भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा सीआईएसएफ एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल की परेड का निरीक्षण किया गया, जिसमें सीआईएसएफ के जवानों एवं छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं…
