BILASPUR

एसईसीएल मुख्यालय के 3 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी 

एसईसीएल मुख्यालय के 3 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी 

विलासपुर। शनिवार को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले  3  कर्मियों  को निदेशक (मानव संसाधन)  बिरंची दास के मुख्य आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों  और कर्मचारियों  की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। सेवानिवृत्त होने वालों में उमेश कुमार गुप्ता वरीय प्रबंधक (खनन) भूमिगत खदान विभाग,  प्रेम सिंह कालवी कार्यालय अधीक्षक ए-1 उत्खनन विभाग, श्रीमती अनिता कड़वे लिपिक ग्रेड-1 निदे. तक. (यो.परि.) सचिवालय  शामिल रहे। निदेशक (मानव संसाधन)  बिरंची दास ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी…
Read More
एसईसीएल सीएमडी  हरीश दुहन को मिला डब्ल्यूसीएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार

एसईसीएल सीएमडी  हरीश दुहन को मिला डब्ल्यूसीएल के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार

विलासपुर। कोयला मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह अतिरिक्त प्रभार 1 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर प्रारंभिक अवधि तीन माह के लिए अथवा आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।  हरीश दुहन ने 27 मार्च 2025 को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार ग्रहण किया है।  उनके नेतृत्व में एसईसीएल ने भू-अधिग्रहण, गुणवत्तापूर्ण कोयला उत्पादन, सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल खनन, महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।  हरीश…
Read More
एनटीपीसी सीपत ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 24वां स्थापना दिवस

एनटीपीसी सीपत ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 24वां स्थापना दिवस

विलासपुर। एनटीपीसी सीपत ने अपना 24वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाते हुए जिम्मेदार, विश्वसनीय एवं सतत विद्युत उत्पादन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया। समारोह का शुभारंभ सीआईएसएफ जवानों द्वारा दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ, जिसके पश्चात् परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सीपत, श्री स्वपन कुमार मंडल द्वारा एनटीपीसी ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी गीत का सामूहिक गायन तथा केक कटिंग समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में  स्वपन कुमार मंडल ने कहा कि राज्य के सबसे बड़े विद्युत उत्पादक के रूप में एनटीपीसी सीपत देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति…
Read More
एनटीपीसी कोलडैम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

एनटीपीसी कोलडैम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

विलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम परियोजना परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी कोलडैम श्री सुभाष ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख ने संविधान के मूल्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता में निहित एकता और सुदृढ़ लोकतांत्रिक परंपराओं में है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण…
Read More
एनटीपीसी सीपत में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

एनटीपीसी सीपत में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

विलासपुर। एनटीपीसी सीपत में दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं मुख्य अतिथि  स्वपन कुमार मंडल द्वारा तिरंगा ध्वज फहराया गया। ध्वज फहराने के पश्चात् बाल भारती पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा सीआईएसएफ एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल की परेड का निरीक्षण किया गया, जिसमें सीआईएसएफ के जवानों एवं छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। समारोह को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं…
Read More
एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

एसईसीएल मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

एसईसीएल की गृह पत्रिका “कोयला रत्न” का विमोचन विलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर स्थित वसंत विहार ग्राउंड में आज 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमा, अनुशासन एवं देशभक्ति के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने परेड कमांडर वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक  डी.पी दिवाकर एवम सुरक्षा निरीक्षक  जाकिर हुसैन के नेतृत्व में आयोजित मुख्य परेड का निरीक्षण किया, परेड निरीक्षण के समय मुख्य अतिथि के साथ एसईसीएल सुरक्षा प्रमुख  व्ही. दक्षिणामूर्ति उपस्थित रहे।  परेड में…
Read More
एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण

विलासपुर। एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा अपने कल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत सीपत, जांजी, देवरी, कौड़िया, रांक, रलिया, गतौरा एवं कर्रा की विभिन्न 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के कुल 1492 विद्यार्थियों को स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में श्रीमती शिखा मंडल, अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति, वरिष्ठ सदस्या-श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, श्रीमती डिमना सरकार सहित समिति की अन्य वरिष्ठ सदस्या गण उपस्थित रहीं। इसके साथ ही संबंधित ग्रामों के जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंच भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए श्रीमती शिखा मंडल ने…
Read More
महिला कल्याण समाज, SECL द्वारा ज्ञानदीप कन्या विद्यालय में सेवा कार्य का आयोजन 

महिला कल्याण समाज, SECL द्वारा ज्ञानदीप कन्या विद्यालय में सेवा कार्य का आयोजन 

विलासपुर। महिला कल्याण समाज, SECL द्वारा ज्ञानदीप कन्या विद्यालय, दृष्टि बाधित में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को , राशन सामग्री, फल, बिस्किट, तिल के लड्डू तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती शशि दुहन जी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दृष्टि बाधित बच्चे ईश्वर की अनुपम कृति हैं, जिनमें विलक्षण प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। इन बच्चों की प्रतिभा को निकट से जानने और अनुभव करने का सौभाग्य महिला कल्याण समाज की सभी पदाधिकारी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के…
Read More
एसईसीएल को देश की नंबर 1 कोल कंपनी बनाने के लिए रिफ़ोर्म को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाना ज़रूरी – सीएमडी, हरीश दुहन

एसईसीएल को देश की नंबर 1 कोल कंपनी बनाने के लिए रिफ़ोर्म को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाना ज़रूरी – सीएमडी, हरीश दुहन

एसईसीएल में पहली बार ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन, ऊर्जा के क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के अनुरूप कंपनी की भावी दिशा पर हुआ गहन मंथन विलासपुर। ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के दृषिगत एसईसीएल में दिनांक 16 जनवरी 2026 को पहले चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस चिंतन शिविर का उद्देश्य कंपनी की उपलब्धियों की समीक्षा करना, कमियों की पहचान करना तथा उत्पादन, डिस्पैच, सेफ्टी, कॉस्ट एफिशिएंसी, सस्टेनेबिलिटी और डिजिटाइजेशन को सुदृढ़ करने के लिए स्पष्ट एवं समयबद्ध एक्शन प्लान पर मंथन करना था। इस अनूठी और…
Read More
एनटीपीसी कोलडैम द्वारा कंधर गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 

एनटीपीसी कोलडैम द्वारा कंधर गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 

विलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व कार्यों के अंतर्गत जिला सोलन की ग्राम पंचायत मांगल के कंधर गांव  में  17 जनवरी 2026 को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 110 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में एनटीपीसी कोलडैम की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरजीत कौर के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।शिविर के सफल एवं सुचारु आयोजन में सीएसआर विभाग से सहायक प्रबंधक श्री पूरन सिंह एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर…
Read More