05
Jul
विलासपुर । शनिवार को एनटीपीसी सीपत में भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से निकाली गई| बहुदा यात्रा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों की गुंडिचा मंदिर से श्रीमंदिर (जगन्नाथ मंदिर) में वापसी की यात्रा होती है। यह यात्रा रथ यात्रा के नौ दिन बाद होती है और भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण उत्सव है। बहुदा यात्रा के दौरान भक्त भगवान के रथों को श्रीमंदिर तक खींचते हैं, 'जय जगन्नाथ' और 'हरि बोल' के जयकारे लगाते हैं। यह उत्सव भगवान जगन्नाथ के प्रति भक्तों की श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक होता है। इसी श्रद्धा व भक्ति…
