30
Jul
विलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम में परियोजना प्रभावित क्षेत्र की सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ हितधारक संवाद बैठक का आयोजन 30 जुलाई 2025 को स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट पॉलिसी के तहत किया गया। इस बैठक का उद्देश्य परियोजना प्रभावित गांवों में नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों के साथ प्रस्तावित कार्यों पर विचार-विमर्श करना तथा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ परिचय एवं संवाद स्थापित करना था। बैठक में एनटीपीसी कोलडैम की ओर से परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर, एस एस राव (महाप्रबंधक ,प्रचालन एवं अनुरक्षण), उमेश कुमार (अपर महाप्रबंधक , मानव संसाधन), कुमार स्वाधीन (अपर महाप्रबंधक , तकनीकी सेवाएँ), सुश्री सुगता…
