23
Sep
आयकार प्रावधान विशेषकर रिफ़ंड से जुड़े नियमों की दी गई जानकारी विलासपुर।एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में को आयकर विभाग (अन्वेषण प्रकोष्ठ), बिलासपुर एवं एसईसीएल के संयुक्त तत्वावधान में एक आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में संपन्न हुआ, जिसमें एसईसीएल मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, वहीं सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और लाइव लिंक के माध्यम से जोड़ा गया। आयकर विभाग (अन्वेषण प्रकोष्ठ) की ओर से सहायक निदेशक रंजन मोहंती एवं सहायक निदेशक प्रकाश चौहान अपनी टीम सहित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों…
