28
Feb
विलासपुर । शनिवार को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। सेवानिवृत्त होने वालों में 3 कर्मी आनंद बक्शी उप महाप्रबंधक (वित्त) आंतरिक अंकेक्षण विभाग, अनिल कुमार सिंह वरीय अधिकारी (सर्वे) भू-राजस्व विभाग, श्रीमती रीता तिवारी कार्यालय अधीक्षक ए-1 निदेशक तकनीकी संचालन सचिवालय…
