दुद्धी, सोनभद्र । दुद्धी के टीसीडी खेल ग्राउंड में चल रहे 39 वे अंतरराजीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को भदोही और भभुआ के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। भदोही की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।भदोही की टीम ने 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 216 रन बनाया । जिसमें अजीत ने 5 छक्के 10 चौकों की मदद से 74 रन बनाए ।अभिषेक ने 5 छक्कों तथा 9 चौकों की मदद से 74 रन बनाए। कार्तिकेय ने 2 छक्के तथा 2 चौकों की मदद से 23 बनाए। एवं सिराज ने 1 छक्का 1 चौका की मदद से 14 रन बनाएं भदोही की टीम ने 216 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

वहीं दूसरी पारी में खेलने उतरी भभुआ की टीम ने 13 ओवर में 1 विकेट खोकर 219 रन बनाये। जिसमें समरजीत ने 10 छक्के और 7 चौकों की मदद से 98 रन बनाए ।अनुभव ने 5 छक्का और चार चौकों की मदद से 56 रन बनाए। धनंजय ने 5 छक्के और 5 चौकों की मदद से 52 रन बनाए ।वहीं गेंदबाजी करते हुए भदोही की टीम के खिलाड़ी कार्तिकेय ने तीन ओवर में 35 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस तरह से भभुआ की टीम ने भदोही के टीम को 9 विकेट से पराजित किया ।
वही भभुआ के टीम के खिलाड़ी समरजीत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच मुख्य अतिथि सुनील जायसवाल के द्वारा पुरस्कृत किया गया ।आज के मैच के निर्णायक रहे गौस मोहम्मद खान, इकबाल रहे ।कॉमेंटेटर की भूमिका में ओमकार और इरफान एवं जामी, रजत रहे। वही स्कोरर की भूमिका में अयान एवं अयाज मौजूद रहे ।कल दिनांक 7.1.2026 को मऊ एवं कैफ एकेडमी सिवान के बीच मैच खेला जाएगा।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
