19
Feb
बेगूसराय।एनटीपीसी बरौनी में 19 फरवरी 2026 को विभिन्न एजेंसियों के संयुक्त समन्वय से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का संचालन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) अग्निशमन सेवा विंग द्वारा किया गया। ड्रिल का उद्देश्य औद्योगिक आपदा की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और संसाधनों की उपलब्धता की जांच करना था। अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) 9वीं बटालियन, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), बिहार अग्निशमन सेवा, बिहार पुलिस, जिला प्रशासन, आईओसीएल बरौनी, एचयूआरएल अग्निशमन दल तथा एनटीपीसी बरौनी अस्पताल की मेडिकल टीम सहित कई एजेंसियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीटीपीएस बरौनी…
