Beezpur

स्थापना दिवस पर सीआईएसएफ जवानों ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

स्थापना दिवस पर सीआईएसएफ जवानों ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

धूमधाम से मना सीआईएसएफ का 57वां स्थापना दिवस’ बीजपुर/सोनभद्र। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की रिहंद इकाई ने सीआईएसएफ आवासीय परिसर स्थित परेड ग्रांउण्ड में मंगलवार को बल का 57वां स्थापना दिवस समारोह बडे ही धूमधाम से मनाया। समारोह का शुभारंभ बल के जवानों द्वारा भव्य परेड के साथ हुआ। परेड का आयोजन प्रकाश (उप कमाण्डेट) इकाई प्रभारी के नेतृत्व में किया गया परेड कंमाडर प्रभात कुमार गोराईन और परेड टूआईसी दिनेश रहे। समारोह के मुख्य अतिथि प्रणय कुमार नायक (जीएम ओ एण्ड एम) एनटीपीसी रिहंद रहे।    मुख्य अतिथि ने समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि सीआईएसएफ देश की…
Read More
एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ

एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र अंतर क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ

बीजपुर: एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र-अंतर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत 07 से 12 मार्च 2026 तक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सोनशक्ति स्टेडियम में किया गया है। इस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)प्रणय कुमार नायक नें पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस टूर्नामेंट में उत्तरी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाएँ – टांडा, ऊंचाहार, दादरी, विंध्याचल, सिंगरौली, मेजा, झज्जर तथा रिहंद की टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि  नायक ने सभी टीमों के कप्तानों एवं खिलाड़ियों का सम्मान किया तथा उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन…
Read More
बीजपुर में नये थानाध्यक्ष ने किया कार्यभार ग्रहण 

बीजपुर में नये थानाध्यक्ष ने किया कार्यभार ग्रहण 

बीजपुर/सोनभद्र। नवागत थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बीजपुर थाने का कार्यभार ग्रहण करने कें पश्चात गुरुवार को मीडिया से मुखातिब हुए।मीडियाकर्मियों से वार्ता के क्रम में नवागत थानाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना भी प्रभावशाली हो। थाना प्रभारी ने पदभार ग्रहण करने के बाद थाने में तैनात उपनिरीक्षकों सहित सभी पुलिस कर्मियों और मीडियाकर्मियों का परिचय जाना।चार्ज संभालते ही उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया और अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक कर अनुशासन,समय पालन एवं जनता के प्रति जिम्मेदारी को…
Read More
नशे में धुत बाइक सवार दो युवक गिरे,पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

नशे में धुत बाइक सवार दो युवक गिरे,पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

बीजपुर। बीजपुर–बखरिहवा मार्ग पर नेमना मोड़ के समीप बीजपुर की ओर आते समय बाइक सवार दो युवक नशे की हालत में अनियंत्रित होकर गिर गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़े थे।राहगीरों की सूचना पर 112 पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अपने वाहन से धनवंतरी चिकित्सालय, रिहंद नगर पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पूछताछ में घायलों की पहचान सूरज केवट (24) पुत्र सोहन केवट एवं सुदामा बैगा (23) पुत्र सूरज बैगा, दोनों निवासी पुनर्वास के रूप में…
Read More
पशु तस्करी का खुला खेल,डीसीएम ट्रक छोड़कर फरार हुए तस्कर

पशु तस्करी का खुला खेल,डीसीएम ट्रक छोड़कर फरार हुए तस्कर

बीजपुर/सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर पशु तस्करी का गंभीर मामला सामने आया है। इन्जानी गांव के पास पशुओं से भरी एक डीसीएम ट्रक को तस्कर बीच रास्ते छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सतर्कता से मामला उजागर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक समेत पशुओं को कब्जे में ले लिया।ग्रामीणों ने सड़क किनारे खड़ी संदिग्ध डीसीएम ट्रक से पशुओं की आवाजें सुनीं, जिससे उन्हें शक हुआ। तत्काल इसकी सूचना बीजपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तस्कर फरार हो चुके थे।पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी…
Read More
एनटीपीसी रिहंद में दो दिवसीय “एंकरिंग एवं पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला” का आयोजन

एनटीपीसी रिहंद में दो दिवसीय “एंकरिंग एवं पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला” का आयोजन

बीजपुर ।  एनटीपीसी रिहंद द्वारा 3 से 4 नवम्बर 2025 तक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय “एंकरिंग एवं पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में केन्द्रीय विद्यालय,डीएवी, सेंट जोसेफ रिहंद, डी. पॉल एवं डीपीएस विन्ध्यनगर, साथ ही केवी एवं सेंट जोसेफ शक्तिनगर के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। कक्षा 8वीं से 10वीं के विद्यार्थियों ने कार्यशाला की संकाय दीक्षा दीक्षित के मार्गदर्शन में संवाद एवं प्रस्तुति कौशल को निखारते हुए आत्मविश्वास और सार्वजनिक भाषण में दक्षता अर्जित की। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए सीखने और स्वयं को अभिव्यक्त करने का प्रेरक मंच सिद्ध हुआ। समापन…
Read More
एनटीपीसी रिहंद में वीएसआर वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन

एनटीपीसी रिहंद में वीएसआर वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन

वीजपुर।खेल हमें आपसी समन्वय के साथ ही एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है । उक्त उद्गार एनटीपीसी रिहंद परियोजना प्रमुख  अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक ने वीएसआर वॉलीबाल टूर्नामेंट के उदघाटन समारोह में व्यक्त किए । एनटीपीसी रिहंद में आज वीएसआर वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ एनटीपीसी रिहंद टाउनशिप परिसर स्थित सोन शक्ति स्टेडियम में आरंभ हुआ, जो कि 14 से 16 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में एनटीपीसी रिहंद, विन्ध्याचल और सिंगरौली परियोजना की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख  अनिल श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक के स्टेडियम पहुँचने पर…
Read More
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया

 बीजपुर । एनटीपीसी नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आज बीजपुर में सोसायटी फॉर वाल्यून्टरी एक्शन रिसर्च एंड मेडिकल सेंटर के सहयोग से एक नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों और नुकसानों से अवगत करवाना,  नशे के शिकार लोगों के लिए उपलब्ध उपचार और सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी देना तथा स्थानीय समुदाय में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता और समर्थन बढ़ाना था ।   नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित जन समुदाय को नशे से होने वाली विभीषिका से जागरूक किया गया तथा विशेषज्ञों ने इसके खतरों और इसके प्रभावों…
Read More
एनटीपीसी कर्मचारी यूनियन के चुनाव में भारतीय मजदूर संघ की जीत 

एनटीपीसी कर्मचारी यूनियन के चुनाव में भारतीय मजदूर संघ की जीत 

बीजपुर। रिंहदनगर एनटीपीसी कर्मचारी यूनियन के चुनाव में भारतीय मजदूर संघ को भारी जीत मिलने से पूरे क्षेत्र में और विशेषकर संघ परिवार में खुशी का माहौल है। बजरंगदल काशी प्रांत के सह संयोजक संदीप गुप्ता एवं चंदन कुमार ने बीएमएस के अध्यक्ष राकेश राय एवं महामंत्री एस एन पाठक को अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया तथा सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं एवं कहा यह जीत अनवरत जारी रहनी चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला समरसता प्रमुख अनिल त्रिपाठी ने बधाई देते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ की जीत संघ परिवार की जीत…
Read More
एन बी सी चुनाव सकुशल सम्पन्न

एन बी सी चुनाव सकुशल सम्पन्न

वीजपुर  ।  एनटीपीसी रिहंद नगर में बुधवार को एन बी सी का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ । एन बी सी के लिए हुए चुनाव में इंटक, बी एम एस और एटक संगठनों ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।  इस चुनाव में बी एम एस ने 51 वोट प्राप्त कर चुनाव में जीत हासिल की और एटक ने 46 वोट के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया । सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान में कर्मचारियों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया । मतदान उपरांत तुरंत मतगणना हुई और उसके बाद चुनाव अधिकारी ने परिणाम…
Read More