07
Mar
चतरा।एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने अपना 26वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया, जिसमें दो दशकों से अधिक की विद्युत उत्पादन और राष्ट्र-निर्माण की उत्कृष्ट यात्रा का जश्न मनाया गया। इस शुभ अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों,कर्मचारियों और हितधारकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का स्मरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के आगमन से हुई, जिसके बाद एनटीपीसी ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। यह ध्वजारोहण संगठन की सतत प्रगति और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक था। इसके पश्चात, सीआईएसएफ के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया, जिसने इस समारोह में अनुशासन और…
