Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12697 Posts
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले में सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में 353 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले में सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में 353 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय जीवन की दी शुभकामनाएँ  रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले में कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 353 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।  मुख्यमंत्री साय ने वैदिक रीति-रिवाज से विवाह मंडप की अर्चना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रत्येक जोड़े को उपहार भेंट कर सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। *मुख्यमंत्री साय ने नवविवाहित जोड़ों पर की पुष्प वर्षा* मुख्यमंत्री साय ने सभी विवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर  मंगलकामना की। इस…
Read More
जनपद न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारम्भ

जनपद न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का किया शुभारम्भ

भदोही। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही-ज्ञानपुर के तत्वाधान में एवं जनपद न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह के मार्गदर्शन में जनपद न्यायाधीश द्वारा 08 मार्च दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से जनपद न्यायालय परिसर सरपतहाँ ज्ञानपुर के सभागार कक्ष में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा लोक अदालत के अवसर पर कहा गया कि लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सस्ता एवं समुचित साधन है जिसके माध्यम से मामले त्वरित गति से निस्तारित हो जाते हैं इसमें…
Read More
महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

अहरौरा, मिर्जापुर/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर के पियरवा पोखरा पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर केबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने महिलाओ को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर आशीश पटेल ने कहा की एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ता सरकार की तमाम योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए लग जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की तमाम योजनाएं संचालित हैं।  अपने क्षेत्र में योजनाओं का लाभ लोगों को मिले यह सुनिश्चित करें।
Read More
महिलाओं की समृद्धि से ही होगी प्रदेश की उन्नति -राजस्व मंत्री 

महिलाओं की समृद्धि से ही होगी प्रदेश की उन्नति -राजस्व मंत्री 

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित* रायपुर,/राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर भवन बलौदाबाजार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में पदस्थ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 नारी शक्तियों को सम्मानित किया तथा खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। राजस्व मंत्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत उपस्थितों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं के बलिदान, त्याग, समर्पण को याद करने का दिन है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।…
Read More
पुलिस अधिक्षक ने होलिका स्थलों का किया निरीक्षण 

पुलिस अधिक्षक ने होलिका स्थलों का किया निरीक्षण 

प्रभारी निरीक्षक को दिया आवश्यक दिशा निर्देश  अहरौरा, मिर्जापुर / पुलिस अधिक्षक शनिवार शाम को अहरौरा पहुंचे थाना परिसर में थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर होलिका दहन सहित अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। अहरौरा पहुंचे पुलिस अधिक्षक सोमेन बर्मा ने क्षेत्राधिकारी आपरेशन मुनेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर होलिका दहन के विषय में विधिवत जानकारी प्राप्त किया और जुम्मे की नमाज को लेकर भी जानकारी लिया त्योहार रजिस्टर देखा और होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पुलिस अधिक्षक ने कहा की…
Read More
बच्चों के बीच समानता का भाव विकसित करें अभिभावक व शिक्षक -बेबीरानी मौर्य

बच्चों के बीच समानता का भाव विकसित करें अभिभावक व शिक्षक -बेबीरानी मौर्य

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस द्वारा विद्यालय प्रांगण में आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में बोलते हुए मुख्य अतिथि बेबीरानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पोषण, उ.प्र. ने अभिभावकों व शिक्षकों का आह्वान किया कि बच्चों के बीच समानता का भाव विकसित करें, इससे बच्चों के मन-मस्तिष्क मंे बचपन से ही स्त्री-पुरूष के बीच समानता का भाव विकसित होगा। इससे न सिर्फ परिवार अपितु सारा समाज लाभान्वित होगा। सी.एम.एस. की प्रशंसा करते हुए मौर्य ने कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को संतुलित एवं उद्देश्यपूर्ण शिक्षा प्रदान कर समाज का आदर्श नागरिक बना रहा है। इस अवसर…
Read More
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित

लखनऊ, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्राथमिक विद्यालय, पानी गांव, सेक्टर-9, इंदिरा नगर, लखनऊ में आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में वासुदेव मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, इंदिरा नगर, लखनऊ की 36 छात्राओं ने "मेरी सुरक्षा, मेरी जिम्मेदारी" मंत्र को अपनाते हुए आत्मरक्षा के गुर सीखे तथा वर्तमान परिवेश में आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व को समझा। कार्यशाला का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ, जिसके पश्चात वासुदेव मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज की शिक्षिका रेखा एवं हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रशिक्षकों सुनील नाग और  बुलंदी शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रशिक्षकों सुनील नाग और  बुलंदी शर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रभावी उपायों और बचाव तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने लड़कों की मानसिकता पर…
Read More
एनएचपीसी द्वारा वसंत उत्सव 2025 का आयोजन

एनएचपीसी द्वारा वसंत उत्सव 2025 का आयोजन

फरीदाबाद।वसंत उत्सव 2025 का उद्घाटन करतीं हुईं भानु भारती, अध्यक्षा,एनएचपीसी महिला कल्याण समिति (बाएं) तथ आर. के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी, राजेंद्र प्रसाद गोयल, निदेशक (वित्त),एनएचपीसी,उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक),एनएचपीसी तथा  संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं एवं तकनीकी), एनएचपीसी, कार्यक्रम के दौरान  "हौसले की उड़ान" पुस्तिका का विमोचन करते हुए (दाएं)।  एनएचपीसी, भारत की 100 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी द्वारा 08 मार्च 2025 को एनएचपीसी आवासीय परिसर, सूरजकुंड, फरीदाबाद में ‘वसंत उत्सव 2025’ का आयोजन बड़े धूम-धाम के साथ किया गया जिसका  उद्घाटन भानु भारती, अध्यक्षा, एनएचपीसी महिला कल्याण समिति के कर कमलों द्वारा किया गया। एनएचपीसी द्वारा वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करने…
Read More
बीसीसीएल के सभी क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस

बीसीसीएल के सभी क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस

(सांस्कृतिक समारोह के साथ केन्द्रीय चिकित्सालय, जगजीवन में मनाया गया महिला दिवस समारोह) धनबाद।बीसीसीएल के सभी इकाइयों, मुख्यालय एवं परियोजना क्षेत्रों में भी महिला दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। माँ, बहन, पत्नी, सहकर्मी और मित्र के रूप में महिलाओं के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कोयला भवन, मुख्यालय के सम्मलेन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के बीच आपसी संबंध और सौहार्द बढ़ाने पर जोर दिया गया एवं परस्पर विचार साझा किए गए।रीजनल अस्पताल, कतरास क्षेत्र में महिलाओं से संबंधित सामान्य स्वास्थ्य मुद्दों पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कुसुंडा क्षेत्र में कुसुंडा कोलियरी की महिला…
Read More
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया शुभारंभ

शिविर में एम्स रायपुर के चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का किया जा रहा है उपचार* रायपुर /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी अंतर्गत सलियाटोली स्थित बालासाहेब देशपांडे महाविद्यालय मैदान में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में उनकी जयंती पर आयोजित वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का मां सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ी महतारी और स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्रति वर्ष 8 मार्च को वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की।  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में स्वास्थ्य…
Read More