23
Mar
*सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की* *धीवर समाज को मिला प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद, सनातन का किया प्रचार-प्रसार : उप मुख्यमंत्री श्री साव* रायपुर/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग जिले के दारगांव में छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में धमधा नगर पंचायत में धीवर समाज के सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। सांसद विजय बघेल भी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि धीवर समाज प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से निरंतर आगे बढ़ रहा है।…
