Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12587 Posts
गांव-गांव में जैविक उत्पादों का विस्तार, टेक्सटाइल उद्योग में निवेश करेगा Klene Paks

गांव-गांव में जैविक उत्पादों का विस्तार, टेक्सटाइल उद्योग में निवेश करेगा Klene Paks

बेंगलुरु, / पर्यावरण के अनुकूल (बायोडिग्रेडेबल) उत्पाद बनाने वाली कंपनी Klene Paks ने छत्तीसगढ़ में अपने उद्योगों के विस्तार की योजना बनाई है। कंपनी के प्रमुख विमल सिपानी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर राज्य में टेक्सटाइल उद्योग स्थापित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में जैविक उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने की इच्छा जताई। Klene Paks एक अग्रणी कंपनी है, जो ऐसे उत्पाद बनाती है जो पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल होते हैं और प्लास्टिक के बेहतर विकल्प के रूप में काम आते हैं। कंपनी के “बायोटिक” उत्पाद विशेष रूप से जैविक और प्राकृतिक रूप से नष्ट होने…
Read More
पराली से बनेगा हरित ईंधन, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ग्रीन एनर्जी निवेश

पराली से बनेगा हरित ईंधन, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ग्रीन एनर्जी निवेश

बेंगलुरु/ छत्तीसगढ़ में हरित ईंधन के क्षेत्र में निवेश को लेकर उद्योग जगत की दिलचस्पी बढ़ रही है। बेंगलुरु में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से GPSR आर्या प्राइवेट लिमिटेड  के दीपक अग्रवाल ने मुलाकात कर बताया कि उनकी कंपनी राज्य में पराली से कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में CBG प्लांट लगाने की योजना है, जिससे किसानों को फसल अवशेषों से अतिरिक्त आमदनी मिलेगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। कंपनी ने हाल ही में बेमेतरा जिले में इंडियन ऑयल के साथ…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले आईईएसए अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को लेकर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले आईईएसए अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को लेकर हुई चर्चा

नई दिल्ली,/ बेंगलुरू में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) के अध्यक्ष अशोक चंडक सहित अन्य प्रतिनिधियों ने राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लिया। जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की उद्योग नीति, निवेश अनुकूल वातावरण और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है, जिससे इस क्षेत्र में बड़े निवेश के अवसर खुल रहे हैं।आईईएसए…
Read More
कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ सरकार ने नैसकॉम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, कौशल विकास में निवेश बढ़ेगा नई दिल्ली, / छत्तीसगढ़ जल्द ही आईटी और टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरेगा। छत्तीसगढ़ सरकार और नैसकॉम के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) संपन्न हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ में कौशल विकास में निवेश बढ़ेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में नैसकॉम के उपाध्यक्ष श्रीकांत श्रीनिवासन व अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात की और राज्य की कौशल विकास के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि रायपुर देश का ऐसा प्रमुख शहर है, जहां आईआईटी, एनआईटी, एम्स और ट्रिपल आईटी…
Read More
विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना द्वारा अलकनंदा नदी में स्नो ट्राउट संरक्षण हेतु रैंचिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना द्वारा अलकनंदा नदी में स्नो ट्राउट संरक्षण हेतु रैंचिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चमोली । स्वदेशी मछली प्रजातियों के संरक्षण और विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) के मत्स्य प्रबंधन योजना को लागू करने के उद्देश्य से 23-24 मार्च 2025 को दो दिवसीय रैंचिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह पहल अलकनंदा नदी की बरही सहायक नदी के समीप आयोजित की गई, जिसे वीपीएचईपी-टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, आईसीएआर-सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ कोल्डवॉटर फिशरीज रिसर्च (आईसीएआर-सीआईसीएफआर), भीमताल, और मत्स्य विभाग, चमोली के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदी की पारिस्थितिकी और जैव विविधता के महत्वपूर्ण संकेतक स्नो ट्राउट (Schizothorax spp.) की आबादी को बढ़ाना था। इस दिशा में 200 से…
Read More
आई॰एस॰पी॰ ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए मानव श्रृंखला और जागरूकता अभियान का आयोजन किया

आई॰एस॰पी॰ ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए मानव श्रृंखला और जागरूकता अभियान का आयोजन किया

बर्नपुर, : आई॰एस॰पी॰ ने स्वच्छता पखवाड़ा को बढ़ावा देने के लिए प्रभावशाली जागरूकता पहल के तहत 25 मार्च को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया | गौर तलब है कि बर्नपुर गर्ल्स प्राइमरी स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 30 उत्साही विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी वेशभूषा के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी पर रचनात्मक संदेश प्रस्तुत किए।स्वच्छता के संदेश को और अधिक मजबूत करने के लिए, एस एम एस और पावर डिस्ट्रिब्यूशन विभागों में मानव श्रृंखला जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें क्रमशः 150 और 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया और…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा मस्जिद में रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का किया आयोजन

एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा मस्जिद में रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का किया आयोजन

सोनभद्र /सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा "जामा मस्जिद विंध्यनगर" में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  परियोजना प्रमुख  ई. सत्य फ़नि कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा) एवं  संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत  शाहिद नियाजी (मुख्य संरक्षक, मस्जिद) द्वारा रोज़े के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। इसके साथ ही सभी देशवासियों की खुशहाली के लिए दुआ की गई और एनटीपीसी परियोजना एवं विंध्यनगर के निवासियों के लिए भी दुआ की गई। इस अवसर पर  दिनेश कुमार…
Read More
एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने टंडवा में जल संकट समाधान के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने टंडवा में जल संकट समाधान के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम

चतरा। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने टंडवा में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस योजना के तहत कर्मचारी भवन के पास स्थित 60,000 लीटर क्षमता वाले जल टैंक को गरही नदी के पास पंप हाउस से पाइपलाइन के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस कार्य का क्रियान्वयन सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), चतरा द्वारा किया जाएगा, जिसकी कुल लागत ₹17,98,379/- होगी। इस पूरी लागत को एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा वहन करेगा, जो इसकी सामुदायिक विकास पहलों का हिस्सा है। एनटीपीसी नॉर्थ…
Read More
स्टेज-॥ से नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर एनटीपीसी नबीनगर – एल के बेहेरा 

स्टेज-॥ से नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर एनटीपीसी नबीनगर – एल के बेहेरा 

एनटीपीसी नबीनगर लिख रहा है विद्युत उत्पादन और ग्रामीण विकास की नयी कहानी औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर में शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियो ने पावर प्लांट के प्रदर्शन और उपलब्धियो से मीडिया को अवगत कराया। कार्यक्रम में विभन्न संस्थाओ से आए मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए, परियोजना प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक  एल के बेहेरा ने कहा की एनटीपीसी नबीनगर ना केवल बिजली उत्पादन में बल्कि ग्रामीण विकास में भी अपनी भागीदारी सफलता पूर्वक निभा रहा है। नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन 1980 मेगा वाट क्षमता वाला पावर प्लांट है जिसका बिहार राज्य के…
Read More
प्रकृति का कर्ज: संरक्षण से चुकाएं

प्रकृति का कर्ज: संरक्षण से चुकाएं

डॉ. पंकज कुमार ओझा  बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बाँदा प्रकृति हमारी माँ है—वह हमें जीवन देती है, पोषण करती है और हर कदम पर हमारा साथ देती है। हवा जो हम सांस लेते हैं, पानी जो हम पीते हैं, और धरती जो हमें भोजन देती है, यह सब प्रकृति की अनमोल देन है। लेकिन आज हम इस कर्ज को भूलकर प्रकृति का शोषण कर रहे हैं। जंगल कट रहे हैं, नदियाँ प्रदूषित हो रही हैं, और हवा जहरीली होती जा रही है। यह समय है कि हम अपने कर्तव्य को समझें और प्रकृति के प्रति अपने कर्ज को संरक्षण…
Read More