24
May
बालिका सशक्तिकरण अभियान : 40 ग्रामीण छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण औरंगाबाद। एनटीपीसी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यकारी निर्देशक (पूर्वी क्षेत्र-१) सुदीप नाग ने शुक्रवार को एनटीपीसी नबीनगर में बालिका सशक्तिकरण अभियान का उद्धघाटन किया। इस अभियान के अंतर्गत एनटीपीसी नबीनगर, आसपास के गाँवो के 40 बालिकाओ के लिए परियोजना परिसर में निशुल्क आवासीय कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। अगले चार हफ्तों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य गाँवों में छिपी हुई मेधा को निखारना है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सुदीप नाग ने बताया की "यह अभियान बालिकाओ के सर्वांगीण विकास पर बल देता है और उन्हें…
