07
Mar
औरंगाबाद। एनटीपीसी नवीनगर परियोजना में 55 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एल. के. बेहेरा ने राष्ट्रीय सुरक्षा ध्वज फहराकर किया। इस अवसर पर परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी तथा श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सुरक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की थीम 'सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करना, शिक्षित करना और सशक्त बनाना' रखी गई थी। इस अवसर पर परियोजना के सुरक्षा विभाग की ओर से कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों, श्रमिकों तथा…
