होली खेलकर घर लौट रहे युवक पर हमला, चार लोगों पर मारपीट का आरोप

डाला, सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के गदरवा गांव में बुधवार देर शाम मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

NTPC

गदरवा गांव निवासी मोहित कुमार ने हाथीनाला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार देर शाम होली खेलकर घर लौट रहा था। आरोप है कि प्रधान के घर के पास पुलिया पर पहले से घात लगाकर बैठे गांव के दो लोगों ने उसे बिना किसी कारण मां-बहन की गालियां देते हुए लाठी-डंडे से मारना शुरू कर दिया। युवक के अनुसार वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा, लेकिन थोड़ी दूर आगे जितेन्द्र के घर के पास चार लोगों ने फिर से उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।हमले में मोहित कुमार के सिर में चोट लग गई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। युवक का आरोप है कि हमलावर दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं और पहले भी जमीन विवाद को लेकर उसके माता-पिता के साथ मारपीट कर चुके हैं। उसने यह भी कहा कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते रहते हैं।घायल युवक ने गुरुवार को हाथीनाला थाना पहुंचकर चार नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में हाथीनाला थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *