08
Mar
आसनसोल।शुक्रवार को, खेल-कूद और अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए सेल-आई एस पी की सी.एस.आर. पहल के तहत सेल-खेल-2025 का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत एक जोशपूर्ण माहौल में हुई,जब पोलो ग्राउंड से रामकृष्ण मिशन आश्रम,आसनसोल तक एक लघु मैराथन आयोजित की गई। इसमें आसनसोल उपखंड के विभिन्न संस्थानों के कुल 150 छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पोलो ग्राउंड में सेल-आईएसपी, बर्नपुर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया।इन गणमान्य व्यक्तियों में कार्यकारी निदेशक (एचआर) उमेंद्र पाल सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवा एवं सीएसआर) विजेंद्र वीर, मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) जितेंद्र कुमार और आसनसोल नगर…
