02
Sep
निदेशक मानव संसाधन की मंगलकारी उपस्थिति में राजभाषा माह का शुभारंभ संकतोड़िया,। जन-जन की भाषा हिंदी एवं संघ की राजकाज की भाषा हिंदी के लिए दशकों से सितंबर माह का बहुत विशिष्ट स्थान रहा है। इस माह को पूरे राष्ट्र के साथ-साथ पूरा ईसीएल परिवार उल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ राजभाषा (हिंदी) माह के रूप में प्रति वर्ष मनाता आ रहा है। गत वर्ष की समरूपता के साथ इस वर्ष भी राजभाषा (हिंदी) के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ईसीएल मुख्यालय सहित समस्त खनन क्षेत्रों में नानाविध कार्यक्रमों को संपन्न किया जाएगा। 02.09.2025, दिवस मंगलवार को ईसीएल के मानव संसाधन…
