19
Dec
ईसीएल द्वारा UMMEED 2025 का आयोजन : नवाचार, सुरक्षा और नीतिगत संवाद के माध्यम से भूमिगत खनन के भविष्य को सशक्त बनाना आसनसोल। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) द्वारा 19 से 20 दिसंबर 2025 तक आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के सहयोग से तथा खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) के तत्वावधान में 'भूमिगत खनन में यंत्रीकरण एवं स्वचालन” पर आधारित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी *UMMEED 2025* का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन मुख्य संरक्षकों— उज्ज्वल तह, महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय; सतीश झा, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, ECL; तथा प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा, निदेशक, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के गरिमामय संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है।…
