ASANSOL

ईसीएल ने चिनाकुरी भूमिगत खान के लिए द्वितीय एस्क्रो खाता समझौते के माध्यम से एमडीओ राजस्व ढांचे को सुदृढ़ किया

ईसीएल ने चिनाकुरी भूमिगत खान के लिए द्वितीय एस्क्रो खाता समझौते के माध्यम से एमडीओ राजस्व ढांचे को सुदृढ़ किया

सांक्टोरिया । ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने चिनाकुरी भूमिगत (यूजी) खान के लिए इनोवेटिव माइनिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (आईएमपीपीएल) तथा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ एक त्रिपक्षीय एस्क्रो खाता समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह पहल ईसीएल के माइन डेवलपर एवं ऑपरेटर (एमडीओ) ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ईसीएल मुख्यालय, सांक्टोरिया में संपन्न इस समझौते के साथ ईसीएल के अंतर्गत एमडीओ परियोजनाओं हेतु एस्क्रो-आधारित वित्तीय संरचना का यह दूसरा उदाहरण स्थापित हुआ है, जो कंपनी की सुदृढ़ वित्तीय शासन व्यवस्था को सशक्त करने तथा संरचित एमडीओ खनन मॉडल के विस्तार पर निरंतर…
Read More
सतत खदान संवरण एवं सामुदायिक कल्याण को आगे बढ़ाने हेतु ईसीएल और पश्चिम बर्धमान जिला प्रशासन का संयुक्त प्रयास

सतत खदान संवरण एवं सामुदायिक कल्याण को आगे बढ़ाने हेतु ईसीएल और पश्चिम बर्धमान जिला प्रशासन का संयुक्त प्रयास

सांकटोरिया । ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी) ने सतत विकास और सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया। 06.02.2026 को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में ईसीएल के निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) गिरिश गोपीनाथन नायर एवं पश्चिम बर्धमान के जिला मजिस्ट्रेट पोन्नम्बलम एस. (आईएएस) के बीच ईसीएल की खदान संवरण योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस चर्चा में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सतत खनन गतिविधियों तथा खनन उपरांत भूमि के पुनः उपयोग के तहत सामुदायिक विकास और आजीविका सृजन पहलों पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में श्रीमती नीतू शुक्ला (आईएएस), अपर…
Read More
ईसीएल ने परिचालन उत्कृष्टता को किया सम्मानित, एक ऐतिहासिक व्यावसायिक उपलब्धि का भी किया उत्सव

ईसीएल ने परिचालन उत्कृष्टता को किया सम्मानित, एक ऐतिहासिक व्यावसायिक उपलब्धि का भी किया उत्सव

सांक्टोरिया । ईसीएल ने जनवरी २०२६ माह के दौरान अपने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन को मान्यता देते हुए ईसीएल मुख्यालय, सांक्टोरिया में आयोजित महाप्रबंधक समन्वय बैठक के दौरान पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कारों का वितरण  सतीश झा, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, ईसीएल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मो. अंजर आलम, निदेशक (वित्त),  नीलाद्रि रॉय, निदेशक (तकनीकी/परिचालन),  गुंजन कुमार सिन्हा, निदेशक (मानव संसाधन) तथा  गिरिश गोपीनाथन नायर, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजनाएँ) सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पुरस्कार विजेता टीमों को बधाई देते हुए अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, ईसीएल ने उनके सतत प्रयासों, अनुशासन तथा उत्पादकता, सुरक्षा और परिचालन दक्षता में सुधार…
Read More
ऐतिहासिक एमओयू के पश्चात ईसीएल के अस्पतालों में खुलेंगे ‘अमृत फार्मेसी’ नेटवर्क

ऐतिहासिक एमओयू के पश्चात ईसीएल के अस्पतालों में खुलेंगे ‘अमृत फार्मेसी’ नेटवर्क

सांक्टोरिया/ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने बुधवार को एचएलएल लाइफ केयर लिमिटेड, के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत ईसीएल के अस्पताल परिसरों में ‘अमृत फार्मेसी’ के खुदरा आउटलेट स्थापित किए जाएंगे। इस सहयोग के अंतर्गत प्रारंभिक चरण में तीन स्थानों केंद्रीय अस्पताल, काला; सांक्टोरिया अस्पताल तथा राजमहल एरिया—में अमृत फार्मेसी आउटलेट खोले जाएंगे। ये आउटलेट ईसीएल के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के साथ-साथ आसपास के स्थानीय नागरिकों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करेंगे, जहां गुणवत्तापूर्ण दवाइयां रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, यह व्यवस्था ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रीय अस्पतालों एवं औषधालयों के…
Read More
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 64वीं कॉरपोरेट-स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 64वीं कॉरपोरेट-स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की

सांक्टोरिया, । ईसीएल ने सांक्टोरिया स्थित दिशेरगढ़ ऑफिसर्स क्लब में 64वीं कॉरपोरेट-स्तरीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति बैठक का सफल आयोजन किया। यह बैठक खनन कार्यों में व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति संगठन की दृढ़ प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करती है। बैठक में ईसीएल के शीर्ष प्रबंधन की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें  सतीश झा, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक;  एम.डी. अंजार आलम, निदेशक (वित्त);  नीलाद्रि रॉय, निदेशक (तकनीकी/संचालन);  गुंजन कुमार सिन्हा, निदेशक (मानव संसाधन); तथा गिरिश गोपीनाथन नायर, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजनाएं) शामिल थे। बैठक को Directorate General of Mines Safety (डीजीएमएस) के पूर्वी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे उप महानिदेशक सुप्रियो चक्रवर्ती…
Read More
ईसीएल के सीएमडी द्वारा डालमिया रेलवे साइडिंग का उद्घाटन, कोयला निकासी एवं रेल लॉजिस्टिक्स को मिली मजबूती

ईसीएल के सीएमडी द्वारा डालमिया रेलवे साइडिंग का उद्घाटन, कोयला निकासी एवं रेल लॉजिस्टिक्स को मिली मजबूती

₹110.10 करोड़ की लागत से विकसित इस परियोजना का क्रियान्वयन राइट्स लिमिटेड द्वारा किया गया संकटोड़िया, । कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी तथा देश की प्रमुख कोयला उत्पादक इकाई, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल), जो मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल एवं झारखंड में अपनी खदानों का संचालन करती है, ने आज सालानपुर क्षेत्र में स्थित डालमिया रेलवे साइडिंग का उद्घाटन किया। यह परियोजना ईसीएल की कोयला निकासी एवं रेल लॉजिस्टिक्स अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सुविधा का उद्घाटन सतीश झा, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, ईसीएल द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) मो. अंजार…
Read More
ईसीएल द्वारा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति के अंतर्गत रोजगार के स्थान पर पहली बार एकमुश्त मुआवज़े का वितरण

ईसीएल द्वारा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति के अंतर्गत रोजगार के स्थान पर पहली बार एकमुश्त मुआवज़े का वितरण

आसनसोल। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने अपने मुख्यालय में भूमि अधिग्रहण तथा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) मुआवज़े के वितरण हेतु एक प्रस्तुति समारोह का आयोजन किया, जो भूमि अधिग्रहण सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान ज़िले के सालानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लछमनपुर गाँव के निवासी आकाश देवघरिया, ईसीएल की R&R नीति के अंतर्गत रोजगार के स्थान पर वन टाइम लंप सम (OTL) मुआवज़ा विकल्प अपनाने वाले क्षेत्र के पहले भूमिधारक बने। श्री देवघरिया को इससे पूर्व जून 2025 से ईसीएल की R&R योजना के अंतर्गत भूमि के बदले रोजगार प्रदान किया गया था…
Read More
व्यावसायिक एवं संगठनात्मक जीवन में लचीलापन, दृढ़ संकल्प तथा सहानुभूति जैसे मूल्यों का विशेष महत्व – श्रीगौरी सावंत

व्यावसायिक एवं संगठनात्मक जीवन में लचीलापन, दृढ़ संकल्प तथा सहानुभूति जैसे मूल्यों का विशेष महत्व – श्रीगौरी सावंत

चुनौतियों को सामर्थ्य में रूपांतरित करना : कोल इंडिया लिमिटेड की स्वर्ण जयंती व्याख्यान शृंखला के अंतर्गत श्रीगौरी सावंत का ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में संबोधन आसनसोल। कोल इंडिया लिमिटेड की स्वर्ण जयंती व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत, प्रख्यात ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ता एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्रीगौरी सावंत ने २४ दिसंबर २०२५ को ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में आगमन हुआ। रामकृष्ण मिशन, आसनसोल के सभागार में अपराह्न 3:00 बजे से आयोजित इस विशिष्ट व्याख्यान सत्र का विषय था — “चुनौतियों को शक्ति में रूपांतरित करना: कॉर्पोरेट भारत के लिए संकटों से उबरने की क्षमता"। आगमन पर श्रीगौरी सावंत का निदेशक (वित्त), ईसीएल, मो. अंजार आलम…
Read More
संसदीय राजभाषा समिति का निरीक्षण 

संसदीय राजभाषा समिति का निरीक्षण 

आसनसोल ।भर्तृहरि महताब, संसद सदस्य (लोकसभा) की अध्यक्षता में 22.12.2025 को आईटीसी रॉयल, कोलकाता में संसदीय राजभाषा समिति के 10 संसद सदस्यों द्वारा ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड लिमिटेड (ईसीएल) का निरीक्षण किया गया जिसमें ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा की गरिमामयी उपस्थित रहीं। सानिध्य में, कोयला मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार माणिक चंद पंडित एवं संयुक्त सचिव (राजभाषा)आस्था जैन की गुरुत्व उपस्थित रहीं।  ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक द्वारा  संसदीय सदस्यों को कंपनी में और अपने कमान क्षेत्र में हो रहे राजभाषा कार्यान्वयन तथा गतिविधियों से अवगत कराया गया। माननीय संसदीय समिति सदस्यों द्वारा ईसीएल में हो रहे राजभाषा कार्यान्वयन की सराहना…
Read More
उम्मीद २०२५ – द्वितीय दिवस : सुरक्षा उत्कृष्टता एवं तकनीकी उन्नयन पर सशक्त विमर्श

उम्मीद २०२५ – द्वितीय दिवस : सुरक्षा उत्कृष्टता एवं तकनीकी उन्नयन पर सशक्त विमर्श

आसनसोल। उम्मीद २०२५ भूमिगत खनन यांत्रिकीकरण एवं स्वचालन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस का आयोजन सार्थक ज्ञान-विनिमय एवं उद्देश्यपूर्ण तकनीकी विचार-विमर्श के साथ संपन्न हुआ। इस दिवस की कार्यवाही ने सुरक्षित, सतत एवं प्रौद्योगिकी-आधारित खनन पद्धतियों को आगे बढ़ाने हेतु सम्मेलन की एक अग्रणी मंच के रूप में भूमिका को पुनः सुदृढ़ किया। कार्यक्रम मे महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस)  उज्ज्वल तह,  सतीश झा, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, ईसीएल एवं सीएमपीडीआईएल (अतिरिक्त प्रभार), कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, कोयला मंत्रालय के सलाहकार डॉ. बी. वीरा रेड्डी, पूर्व सीएमडी  ए. कलाम,  सुब्रतो चक्रवर्ती, समरजीत चक्रवर्ती,…
Read More