30
Aug
अंता। एनटीपीसी अंता में 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों, किरण कुंज निवासियों, महिलाओं, बच्चों एवं संबंधित अभिकरणों के कर्मचारियों तथा परिवारजनों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख संजीव सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने सभी उपस्थित जनों को “खेलो इंडिया” की शपथ दिलाई तथा खेलों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। देशभर में 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन किया…
