सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की आवश्यक बैठक शनिवार को हुई। जिसमें व्यापारी समस्याओं के निराकरण न होने पर वक्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि उद्योग बंधु की बैठक सरकार इस उद्देश्य से आयोजित करती है कि हर माह व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण एक ही पटल पर हो जाए, परंतु अधिकारियों की उदासीनता के चलते बैठकों में उठाई गई छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हुआ। संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि इतना बड़ा रोडवेज बस स्टैंड होने के बावजूद रोडवेज की बसें फ्लाईओवर के नीचे खड़ी होती हैं और अब वहां प्राइवेट बस भी खड़ी होने लगी है। उन्होंने कहा कि बढ़ौली पर प्राइवेट बसें बीच सड़क पर खड़ा कर देने से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
संगठन के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि सोनभद्र डिपो के अंदर ढेर सारी बस खराब पड़ी है, जिसका ना ही संचालन हो रहा है और न ही वहां से हटाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सोनभद्र डिपो के अंदर आवंटित दुकानों पर ताला बंद है, वहीं दूसरी ओर मेज पर रखकर के खाने पीने की सामग्री बेची जा रही है, जिससे परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शनिवार को परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन समस्या अवगत कराया गया। बैठक में प्रितपाल सिंह, शरद जायसवाल, धर्मराज सिंह, राजू जायसवाल, रवि जायसवाल, राजेश जायसवाल, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, गुरप्रीत सिंह सोखी, विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, पंकज कनोडिया, जसकीरत सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, अमित वर्मा, शिवम केसरी, प्रतीक केसरी, अमित वर्मा, अमित केसरी आदि मौजूद रहे।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
