सात फेरे लेने के बाद ससुराल नहीं बल्कि सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन, पेश की मिसाल 

दुद्धी, सोनभद्र।  (जी.जी.न्यूज) दुद्धी तहसील मुख्यालय स्थित बीआरडी पीजी कॉलेज के परीक्षा भवन में जब शादी के जोड़े में दुल्हन पहुंची तो यहां एक सुंदर और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला।परीक्षा भवन के अंदर दुल्हन एग्जाम दे रही थी,तो दूल्हा बाहर उसका इंतजार कर रहा था।लोगों ने दूल्हे और उसके पूरे परिवार के इस कदम की खूब सराहना की।

NTPC

बताया जाता है कि दुद्धी थाना क्षेत्र के बघाडू गाँव के रहने वाले इंद्रजीत की बेटी प्रियंका कुमारी एम ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है और उसकी शादी विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गाँव निवासी शैलेश पुत्र राजकुमार से 20 फरवरी को शादी तय थी। शादी की अगली सुबह 21 फरवरी को प्रियंका का एग्जाम था। 20 फरवरी की रात उसकी बारात आई, जिसके बाद रात से 21 फरवरी की सुबह तक वरमाला समेत शादी की अन्य रस्में पूरी की गई। दुल्हन प्रियंका ने बताया कि शादी की तिथि पहले तय थी,उसके बाद परीक्षा की टाइम टेबल आ गई जिसमें 21 फरवरी को सुबह पाली में परीक्षा निश्चित हो गई।

परीक्षा को लेकर प्रियंका ने दूल्हे शैलेश से परीक्षा देने की बात कही जिसके बाद सभी ने विदाई की रस्म पूरी की और दूल्हा अपनी नई नवेली ब्राइडल सूट में सजी-धजी दुल्हन को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचा। वहीं प्रियंका कुमारी ने अपनी शादी के अगले ही दिन, दुल्हन के परिधान में परीक्षा देने का साहसिक फैसला लिया और अपने पति के सहयोग से वह परीक्षा केंद्र पहुंची और परीक्षा पूरी करने के बाद ही ससुराल गई। दुल्हन प्रियंका ने अपने पति से आग्रह किया कि वह पहले परीक्षा देगी, फिर ही ससुराल जाएगी. उसका यह निर्णय उसके आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है प्रियंका और शैलेश के इस कदम की जमकर सराहना हो रही है।सोशल मीडिया पर लोग इसे प्रेरणादायक और साहसी कदम बता रहे हैं। खासकर एक नई नवेली दुल्हन का शादी के बाद इस तरह परीक्षा देना लोगों को हैरान ही नहीं, बल्कि भावुक भी की। बीआरडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य/केंद्र व्यवस्थापक डॉ रामसेवक सिंह यादव ने दुल्हन के रूप में परीक्षा देने पहुंची प्रियंका की कदम की सराहना करते हुए वर एवं वधू दोनों परिवारों को शुभकामनाएं दी ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *