दुष्कर्म प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 अनपरा। अनपरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अनपरा थाना पर दर्ज मुकदमा संख्या 41/2026 में नामजद अभियुक्त गौतम भारती पुत्र अनिल भारती उर्फ पप्पू भारती, निवासी डिबुलगंज, अनपरा को 1 मार्च की सुबह करीब 7:05 बजे लोझरा तिराहा के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि अभियुक्त ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *