जरगो जलाशय पूर्ण सुरक्षित कोई लिकेज नहीं – चीफ इंजीनियर सिद्धार्थ सिंह

Spread the love

ग्रामीणों जरगो जलाशय में लिकेज, सीपेज को लेकर चीफ इंजीनियर की गाड़ी का रास्ता रोक किया हंगामा 

अहरौरा, मिर्जापुर/ जरगो जलाशय में लिकेज की खबर मीडिया में आने और सोमवार को ग्रामीणों द्वारा बाध पर हंगामा करने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को चीफ इंजीनियर सिद्धार्थ सिंह  जरगो जलाशय पर पहुंच कर एक्सियन हरिशंकर प्रसाद के साथ बांध का निरीक्षण किया इस दौरान पटिहटा, खुटहा के सैंकड़ों ग्रामीणों ने चीफ इंजीनियर के सामने भी हंगामा किया और उनके गाड़ी के आगे खड़े होकर रास्ता रोक लिया।

चीफ इंजीनियर ने ग्रामीणों को बताया की बांध में कोई लिकेज नहीं है न ही बाध को कोई खतरा है।

जरगो जलाशय में लिकेज की चर्चा के बाद सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा बाध पर पहुंच कर हंगामा करने के बाद मंगलवार को दोपहर में चीफ इंजीनियर जरगो जलाशय पहुंचे चीफ इंजीनियर के आने की सूचना ग्रामीणों को मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बाध पर पहुंच गए और चीफ इंजीनियर के सामने हंगामा करने लगे।

इस बीच चीफ इंजीनियर ने बाध के गेट, सुलिस का निरीक्षण किया।

ग्रामीणों का कहना था की बाध में लिकेज से बाध के टूटने का खतरा बना हुआ है और बांध के ड्रेन की सफाई न होने से गांवों में सीपेज से खुटहा, पटिहटा में कई कच्चे मकान गिर गए हैं।

ग्रामीण चीफ इंजीनियर से गांव में घूमकर गिरे मकानों का भी निरीक्षण करने की मांग कर रहे थे इस पर चीफ इंजीनियर ने कहा की गांव में देखने का अधिकार हमे नहीं है।

ग्रामीणों का कहना था की बाध की सुरक्षा की व्यवस्था किया जाए

लिकेज सीपेज बंद कराया जाए। 

चीफ इंजीनियर यह कहते हुए वापस लौट गए की हमको दूसरे जगह जाना है बाध को कोई खतरा नहीं है।

इस अवसर पर सिंचाई विभाग के एस डी ओ, जे ई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *