करीमनगर।सोमवार सुबह श्रावण मास के उपलक्ष्य में एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक चंदन कुमार सामंत एवं राखी सामंत द्वारा हरिहर मंदिर में विश्व कल्याण हेतु महामृत्युंजय जाप एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में एनटीपीसी के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यकारी संघ एवं मान्यता प्राप्त श्रमिक संघ के नेता उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से विश्व शांति एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रावण मास पर एनटीपीसी में महामृत्युंजय जाप एवं रुद्राभिषेक का आयोजन
