खड़ी ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की कार, छह लोग घायल

Spread the love
राकेश जयसवाल 

डाला, सोनभद्र – मंगलवार भोर करीब 4:00 बजे डाला बाजार स्थित इंडियन बैंक के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार पहले से खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार चालक नरेश गुप्ता (पुत्र मानिकचंद), प्रमिला देवी (पत्नी नरेश गुप्ता), धीरज गुप्ता (पुत्र नरेश), चंदन गुप्ता (पुत्र सुनील), रामकुमार गुप्ता (पुत्र सीताराम) और बसंती देवी (पत्नी रामकुमार), सभी निवासी कोठसारी चौकी पास्ता, छत्तीसगढ़, घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया। साथ ही क्षतिग्रस्त कार को सड़क के किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *