सोनभद्र । मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया है। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के पास एक महिला के अकेले और असहाय हालत में मिलने की सूचना पर पीआरवी 6070 टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम सुकुमारी पुत्री रामजी मौर्य, निवासी ग्राम विसुंधरी बताया। पुलिस टीम ने धैर्य और समझदारी के साथ महिला के बताए पते का सत्यापन किया और बिना देरी किए उसे उसके घर पहुंचाया।गांव पहुंचने पर महिला को उसकी मां सुशीला देवी और भाई के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने बताया कि महिला पिछले करीब 20 दिनों से लापता थी और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। बेटी के सकुशल वापस मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल आलोक कुमार, महिला कांस्टेबल शालिनी शुक्ला, महिला कांस्टेबल प्रतिमा कुमारी और चालक मनोज पांडेय की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस पहल ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सेवा, सुरक्षा और विश्वास के साथ पुलिस आमजन के साथ खड़ी है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
