सोनभद्र । जनपद में खनिज संपदा के साथ-साथ राख और कोयला परिवहन का काम लगातार जारी है, लेकिन इस दौरान हो रही लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। हाल ही में हुए हादसों और विरोध के बावजूद परिवहन में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है।सड़कों पर चल रही राख से भरी हाइवा गाड़ियों से लगातार पानी गिर रहा है, जिससे सड़कें बेहद फिसलन भरी हो गई हैं। इससे सबसे ज्यादा खतरा दोपहिया वाहन चालकों को हो रहा है, जहां छोटी सी चूक भी बड़े हादसे में बदल सकती है। यही स्थिति अब आम हो गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अनपरा और शक्तिनगर क्षेत्र में राख परिवहन के दौरान भारी अनियमितताएं हो रही हैं। गाड़ियां ओवरलोड चल रही हैं, उन्हें ठीक से ढंका नहीं जाता और राख मिला पानी लगातार सड़क पर बहता रहता है। लोगों ने विरोध कर प्रशासन को ज्ञापन भी दिया, लेकिन हालात में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया।सिर्फ राख ही नहीं, कोयला, गिट्टी और बालू से लदे ओवरलोड वाहन भी बिना रोकटोक सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसी सप्ताह ऐसे ही परिवहन से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
