अकीदत के साथ मनायी गयी ईद, ईदगाह व जामा मस्जिद में मौलाना खुर्शीद आलम ने नमाज अदा कराई

सोनभद्र।  नगर में ईद का त्यौहार हर्षाेल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। नगर स्थित ईदगाह पर प्रातः 8ः15 बजे मौलाना तौफीक आलम ने ईद की नमाज अदा कराई, जहां बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। वहीं जामा मस्जिद में सुबह 9 बजे मौलाना खुर्शीद आलम ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

NTPC

इस मौके पर सदर मुश्ताक खान, एजाज कादरी उर्फ प्यारे भाई, सिराजुद्दीन खान, अजहर खान, रोशन खान, हिदायतुल्ला खान, लल्लू भाई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में  सपा के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश दुबे, जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, श्याम बिहारी यादव, डॉ. लोकपति पटेल, कौशल शर्मा, विवेक पटेल समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। ईद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ सीओ सिटी रणधीर मिश्रा व कोतवाल रामस्वरूप वर्मा भी मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *