रेनुसागर पावर डिवीजन में राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत पीपीई प्रतियोगिता का आयोजन

रेणुसागर। हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन में हेड सुरक्षा अरविंद सिंह के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अवसर पर रेनुसागर पावर डिवीजन में सुरक्षा उपकरणों के उपयोग एवं उनके समुचित रख-रखाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “अपने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) को जानें” विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

NTPC

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यस्थल पर व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पीपीई के विभिन्न प्रकार, उनके उपयोग, रख-रखाव एवं सुरक्षा मानकों से संबंधित जानकारी को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों  ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी समझ एवं जागरूकता का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी प्रस्तुति, ज्ञान एवं व्यावहारिक समझ के आधार पर किया गया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रबंधन ने इस प्रकार के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि सुरक्षित कार्य संस्कृति को और सुदृढ़ किया जा सके।मूल्यांकन की भूमिका मनीष सिंह,ललित खुराना ,सौम्या मिश्रा एवं मोहित सक्सेना ने निभाई।कार्यक्रम का सफल संचालन सुरक्षा विभाग से शैलेश श्रीवास्तव ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *