कोयला भवन मुख्यालय में निदेशक, मानव संसाधन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन

वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा

NTPC

धनबाद। कोयला भवन मुख्यालय में आज निदेशक (मानव संसाधन)  मुरली कृष्ण रमैया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान किए गए कार्यों, उपलब्धियों तथा प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में मानव संसाधन निदेशालय के नियंत्राधिन कोयला भवन मुख्यालय के महाप्रबंधकगण/विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। अवसर पर सभी क्षेत्रीय प्रबंधक (मा.सं.) ने अपने-अपने विभागों की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों एवं प्रमुख आंकड़ों को साझा किया। इस दौरान संगठनात्मक कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए विभिन्न प्रशासनिक एवं मानव संसाधन संबंधी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
अवसर पर डीएचआर,  रमैया ने अपने संबोधन में सभी विभागों से आह्वान किया कि वे बेहतर समन्वय, समयबद्ध निष्पादन और नवाचार के माध्यम से संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि बदलते औद्योगिक परिवेश में प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखने के लिए सतत सुधार एवं कर्मचारी हितों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न विभागों के प्रदर्शन, प्राप्त उपलब्धियों एवं कार्य निष्पादन, श्रमशक्ति की वर्तमान स्थिति, श्रम आयुक्त कार्यालय में लंबित मामलों की समीक्षा, न्यायालयों में लंबित मामलों की स्थिति, वैधानिक एवं गैर-वैधानिक कल्याण सुविधाओं की स्थिति, एचआर ऑडिट की तैयारी, कॉर्पोरेट वेतन पैकेज तथा लंबित मुद्दों की समीक्षा एवं उनके समाधान सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनका उद्देश्य संगठनात्मक दक्षता में सुधार तथा कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण सुनिश्चित करना रहा। बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन की प्रगति में सक्रिय योगदान देंगे तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु ठोस कदम उठाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *