रेनुकूट, सोनभद्र / ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट के इकाई प्रमुख मनीष गर्ग एवं प्रमुख मानव संसाधन राजीव दुबे की मार्ग दर्शन में संचालित कापर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत् अंगीकृत ग्रामसभाओं में ग्रामीण विकास से सम्बंधित अनेकों कार्यक्रम किये जा रहे हैं जिसकी कड़ी में आज संस्थान के एस.एच मानव संसाधन श्रीमति ज्योत्सना सिंह के अलाग संस्थान के CSR विभाग अधिकारी चॉटनी निर्मल एंव अर्चना तिवारी आदि के संयुक्त प्रयास द्वारा संस्थान के CSR विभाग द्वारा अंगीकृत ग्रामसभा मकरा विकास खण्ड म्योरपुर (सोनभद्र) में कुल 20 महिलाओं प्रशिक्षुओं को निःशुल्क उपहार स्वरुप ब्यूटीशियन किट का वितरण किया गया। जिससे उनको स्वरोजगार में मदद मिले।


संस्थान के CSR विभाग द्वारा उक्त ब्यूटीशियन कार्यक्रम का आयोजन खास तौर पर ग्रामीण महिलाओं को व्यूटीशियन में 6 माह का प्रशिक्षण दिया गया है जिसके अंतर्गत संस्थान के CSR विभाग द्वारा संचालित ब्यूटीशियन यूटीशियन प्रशिक्षण में कुशल प्रशिक्षिका के रुप में पुनिता गुप्ता के द्वारा कुशल ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया, सभी प्रशिक्षुओं ने अपने 6 माह में हुए अनुभवों को साझा किया। इस कार्यक्रम से सभी महिला प्रशिक्षुओं में काफी खुशी दिखी तथा सभी के द्वारा संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रुप से राम भगत यादव पूर्व प्रधान सीता देवी यादव आदि सहित अनेक लोगों की अहम भूमिकायें रही, जिसके लिये संस्थान द्वारा धन्यवाट दिया गया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
