हत्या का 25 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार, 22 ग्राम हेरोइन भी बरामद

सोनभद्र। एसओजी और रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 22 ग्राम अवैध हेरोइन भी बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग दो लाख बीस हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रतीक कुमार उर्फ बंटी पुत्र अवधेश कुमार निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है। वह 2 जनवरी को हुई हत्या के मामले में वांछित चल रहा था और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 14 मार्च की देर रात आर्यन एकेडमी के पास बहद ग्राम गोरारी क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *