सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को पारदर्शी, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सोनभद्र सहित कई परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा को पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए और किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि को बिल्कुल भी बर्दाश्त न किया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश देकर ब्रीफ किया गया है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
