सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों की शिकायतें सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।समाधान दिवस में विशेष रूप से भूमि संबंधी मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया गया।


निर्देश दिया गया कि ऐसे मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मिलकर कार्रवाई करे, ताकि फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें शीघ्र न्याय मिल सके।जानकारी के अनुसार पहले से पुलिस से संबंधित 4 और राजस्व विभाग से जुड़े 66 प्रार्थना पत्र लंबित थे। शनिवार को पुलिस से संबंधित 6 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं राजस्व विभाग से जुड़े 56 मामलों में से 34 का मौके पर समाधान किया गया।शेष मामलों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
