पटना। एनटीपीसी बाढ़ में 14 मार्च 2026 को 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह (4–10 मार्च 2026) के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों के उपलक्ष्य में समापन समारोह का आयोजन सौहार्द भवन, ओजस नगर टाउनशिप में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुमार पाल, मुख्य कारखाना निरीक्षक, बिहार सरकार रहे। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में विशेष रूप से कामगारों को सुरक्षा के प्रति व्यवहारिक रूप से प्रशिक्षित एवं जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं सी. सत्य रामा कृष्ण, परियोजना प्रमुख (बाढ़) ने कर्मचारियों से सुरक्षा के प्रति सतर्क एवं जिम्मेदार रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य कारखाना निरीक्षक द्वारा उपस्थित सभी को सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई।


राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता, सेफ्टी पोस्टर/स्लोगन (चित्रकला) प्रतियोगिता, पीपीई पहनने की प्रतियोगिता तथा ऑन-द-स्पॉट सेफ्टी क्विज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें कर्मचारियों, उनके बच्चों, सीआईएसएफ कर्मियों, एजेंसी प्रतिनिधियों तथा अन्य हितधारकों सहित कुल 95 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर हरे कृष्ण जेना, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अजीत कुमार सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम), अरुण कुमार सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन) सहित अन्य अधिकारीगण तथा एसोसिएशन–यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
