एनटीपीसी विंध्याचल वीवा क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल के वीवा क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 13 मार्च को “#शी लिड्स भारत” थीम पर आधारित एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी की महिला कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) संजीब कुमार साहा ने अपने संबोधन में महिलाओं के समर्पण, नेतृत्व क्षमता और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ए. जे. राजकुमार, एम. सुरेश, अध्यक्ष वीवा एवं महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं एडीएम), एस. के. सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), श्रीमती मृणालिनी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती कामना शर्मा के साथ-साथ सुहासिनी संघ की वरिष्ठ सदस्याएँ एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

NTPC

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे टीम बिल्डिंग गेम्स और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ हुई। इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए टैलेंट हंट शो का आयोजन किया गया, जिसमें गायन, कविता पाठ और भाषण जैसी प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। टॉक शो और प्रेरक भाषणों के माध्यम से महिलाओं के नेतृत्व, आत्मविश्वास और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। इनमें बंगाली ग्रुप डांस, “ओ रे चिड़िया”, “ह्यूमन पावर्ड”, “ऑपरेशन सिंदूर”, “सेल्फ डिपेंडेंट”, डुएट ग्रुप प्रस्तुति, “फाइनेंशियल अवेयरनेस”, “जेल एक्ट”, “ओ शक्ति” तथा होली डांस जैसी मनमोहक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं की रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया। कार्यक्रम का समापन एक भव्य ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ, जिसने सभी उपस्थित लोगों को उत्साह और गर्व से भर दिया।
इसी क्रम में शाम 6:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य दौर प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रतिमा महेंद्र, वरिष्ठ विशेषज्ञ (विंध्य चिकित्सालय) द्वारा स्किल वर्कशॉप तथा हेल्थ एंड वेलनेस सत्र भी आयोजित किया गया, जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य, आत्मविकास और कौशल संवर्धन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही सभी को आत्मरक्षा के टिप्स भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को “वुमन अचीवर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी” के अंतर्गत सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया और इस अवसर को एक उत्सव के रूप में मनाया।कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती वंदना कुमारी, वरिष्ठ प्रबंधक (एफईएस) एवं राज भारती, सहायक अभियंता (एयूडी) तथा धन्यवाद ज्ञापन राहुल वर्मा, सचिव वीवा एवं अपर महाप्रबंधक (एयूडी) द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव वीवा हिमांशु कैथवास एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *