हिण्डालको रेनुसागर ग्रामीणों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है – आर पी सिंह

सीएसआर रेनुसागर ने 104 ग्रामीणों को उपकरण वितरण कर स्वावलम्बन की दिशा में बढ़ाया कदम

NTPC

अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुसागर के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा टीटीएमडीसी कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित स्वावलम्बन कार्यक्रम के तहत 104 ग्रामीणों को विभिन्न उपकरण एवं प्रमाण पत्र वितरित कर जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त 20 महिलाओं को सिलाई मशीन, कृषि कार्य को बढ़ावा देने हेतु 11 समूहों को स्प्रे मशीन, 7 खेल टीमों को वॉलीबॉल नेट, 12 विद्यालयों को दरी, तथा गायन एवं वादन समिति को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट प्रदान किए गए। इसके साथ ही कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त 15 विद्यार्थियों को बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर. पी. सिंह, मानव संसाधन विभाग के हेड आशीष पांडेय, डॉक्टर मुकूल बिंदा तथा विभिन्न विद्यालयों की प्रधानाचार्याओं एवं शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज रेनुसागर के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वावलम्बन से ही मजबूत होगा ग्रामीण समाज। हमारा संस्थान सदैव अपने आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी की सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वावलम्बन कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने कौशल का उपयोग कर रोजगार के अवसर उत्पन्न कर सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकें।

कार्यक्रम के अंत मे राष्ट्रगान के पश्चात हेड एच आर आशीष पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि हमारा संस्थान  न केवल एक औद्योगिक इकाई हैं, बल्कि इस क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के भागीदार भी हैं।इसके पूर्ब कार्यक्रम का संचालन करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्षेत्र में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वावलम्बन से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम को सफल बनाने में राजनाथ यादव एवं सीएसआर कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।इस अवसर पर टीटीएमडीसी प्रभारी अनिल शर्मा ,आलिंद तिवारी,सुधीर मिश्रा सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *