अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुसागर में यूनिट हेड आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अंतर्गत व्यावसायिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण विषय पर आधारित सुरक्षा कविता प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर कर्मचारियों, श्रमिकों, विद्यालय शिक्षकों तथा संविदा श्रमिकों में दैनिक जीवन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व, सतर्कता, पर्यावरण संरक्षण तथा सुरक्षित जीवनशैली के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक की भूमिका सेफ्टी हेड अरविंद सिंह,निखिल जैन एवं ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने संयुक्त रूप से कहा कि सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं है, बल्कि यह हमारी कार्य संस्कृति और जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस प्रकार के आयोजनों से कर्मचारियों एवं श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और सुरक्षित कार्य वातावरण को बढ़ावा मिलता है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुरक्षा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम का सफल संचालन सेफ्टी विभाग के अधिकारी शैलेश श्रीवास्तव ने किया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
